Maharashtra Polls: राहुल गांधी की मौजूदगी में MVA की रैली में गाया गया वीर सावरकर का गीत
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानस सभा चुनाव के लिए विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने बुधवार को एक रैली की। इस चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में स्वतंत्रता और मातृभूमि की प्रशंसा में हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर द्वारा रचित गीत 'जयस्तुते' गाना गाया गया।
बता दें बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित यह रैली 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पांच गारंटियों का ऐलान किया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी भी शामिल हुए।

वीर सावरकर की राहुल गांधी हमेशा से घोर आलोचना करते आए हैं। वहीं इस रैली में राहुल गांधी के जन सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर आने से पहले 'जयस्तुते' गीत गाया गया। राहुल गांधी मौजूदगी में वीर सावरकर का लिखा गीत गया गया जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है।
बता दें वीर सावरकर के घोर आलोचक राहुल गांधी उन पर अंग्रेजों से पेंशन लेने का आरोप लगाते हैं और आरोप लगाते हैं कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफ़ी मांगी थी।
राहुल गांधी वीर सावरक के खिलाफ इन बयानों के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर हमेशा रहे। इतना ही नहीं देश भर के विभिन्न पुलिस थानों में राहुल गांधी के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और केस भी चल रहे हैं।
सावरकर के बारे में की गई अलोचानात्मक टिप्पणी के कारण राहुल गांधी को कई बार अदालतों में पेश होना पड़ा है। इसलिए, एमवीए रैली में सावरकर का गाना गाने का फैसला, खासकर गांधी के भाषण से पहले, अप्रत्याशित था और इसने राजनीतिक विश्लेषकों के बीच कई तरह की बहसों को जन्म दिया है।
बता दें महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने अपने घोषणा पत्र में पांच गारंटियों का ऐलान किया है। जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। रै












Click it and Unblock the Notifications