Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अब फोन टैप का बवाल, मंत्रियों की जासूसी के आरोप से मची सनसनी
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के महीनों बाद भी राजनीतिक हलचल और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एनसीपी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों को जासूसी का डर है। इस डर से कई मंत्री अपना फोन नंबर बदल रहे हैं। हालांकि, फोन टैपिंग के आरोपों पर एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि ऐसे आरोप लगा रहे हैं, तो फिर आप सबूत भी पेश करें। यह आरोप कैबिनेट में फेर-बदल की अटकलों के पहले लगाया गया है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आरोप लगाना आज कल फैशन हो गया है। जिसको जो मन करता है आरोप लगा देता है। अगर ऐसे आरोप लगाने हैं, तो पहले सबूत भी देना चाहिए। रोहित पवार को बताना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के बारे में आरोप लगा रहे हैं। ऐसे आरोपों पर उन्हें कुछ प्रमाण भी देना चाहिए।

Maharashtra Politics में फोन टैपिंग का बवाल छाया
एनसीपी नेता रोहित पवार ने शुक्रवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट साझा करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि कुछ मंत्रियों ने अपने फोन नंबर तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। सुनने में आया है कि उन्होंने टैपिंग के डर से अपने फोन बंद कर दिए हैं। रोहित पवार ने कहा कि यह सच है या सिर्फ कानाफूसी, हमें नहीं पता। रोहित कर्जत जामखेड से दूसरी बार से विधायक बने हैं और एनसीपी (शरद पवार) के महासचिव हैं।
यह भी पढ़ें: लोकसभा में जीते तो कैसे हार गए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव? उद्धव ठाकरे की शिवसेना- UBT ने खोला राज!
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि मंत्रीमंडल में फेर-बदल होने वाला है। रोहित पवार ने फोन टैपिंग के आरोप उस समय लगाए हैं, जब कैबिनेट में बदलाव की अटकलें चल रही हैं। फोन टैपिंग के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने दावा किया था कि एकनाथ शिंदे को अपने फोन टैपिंग का शक है। शिंदे गुट के कई मंत्रियों के फोन टैप किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बीजेपी और शिवसेना फिर आएंगे एक साथ! एकनाथ शिंदे का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?












Click it and Unblock the Notifications