लोकसभा में जीते तो कैसे हार गए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव? उद्धव ठाकरे की शिवसेना- UBT ने खोला राज!
Maharashtra News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार की वजह हो लेकर बड़ा बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने बताया आखिर क्या वजह थी कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाअघाड़ी गठबंधन में बंपर जीत हासिल करने वाली तीनों पार्टियां कैसे चंद महीने बाद महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हार गई।
दरअसल, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान महाविकास अघाड़ी ( MVA) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीज आखिर समय तक चली इसकी वजह से जनता के बीच गलत संदेश गया।

वहीं रविवार को शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार को लेकर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान का समर्थन किया है। ठाकरे ने कहा था कि सीटों के बंटवारे में देरी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सावंत ने इस बात पर जोर दिया कि ठाकरे का विश्लेषण बिल्कुल सही है।
सीटों का बंटवारे की लड़ाई बनी हार की वजह
सावंत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद सभी को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में भी उन्हें अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम समय तक चर्चा होती रही, जिससे उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।
विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें मिलनी चाएिए थी लेकिन...
अरविंद सावंत के अनुसार, "उद्धव ठाकरे जी का कहना सही है। टिकट बंटवारे में बहुत देर हुई।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद यह लगने लगा था कि विधानसभा चुनाव में उन्हें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए थीं।
उद्धव ठाकरे ने दी MVA को चेतावनी देते हुए किया खुलासा
गौरतलब है कि चेतावनी देते हुए उद्धव ठाकरे ने था कहा अगर 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह ही सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में देरी जैसी गलतियां दोहराई गईं, तो महा विकास अघाड़ी (MVA) का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टियों का ध्यान अपनी जीत पर केंद्रित हो गया, जो हार का कारण बना।












Click it and Unblock the Notifications