Maharashtra Politics: फिर आने वाला है भूचाल? Eknath Shinde लगातार 4 मीटिंग में रहे नदारद

Eknath Shinde Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चल रही सरकार में सब कुछ ठीक नहीं होने का दावा विपक्षी दलों की ओर से किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच तनातनी चल रही है। शिंदे पहले सीएम थे और अब डिप्टी सीएम हैं। इस डिमोशन की वजह से वह संतुष्ट नहीं हैं। पिछली चार महत्वपूर्ण बैठक से शिंदे नदारद रहे हैं। इसके बाद से फिर अटकलें तेज हो गई हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने में ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार महत्वपूर्ण बैठकों से लगातार नदारत रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस भी लगातार शिंदे की अनदेखी कर रहे हैं। महायुति के भीतर तनाव है और इस वजह से सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

Maharashtra Politics Eknath Shinde

Eknath Shinde और फडणवीस के बीच बढ़ा तनाव

हाल ही में एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। विपक्षी दल दावा करते रहे हैं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरों को और हवा मिल गई है। लगातार 4 अहम बैठकों से गायब रहने के बाद फिर से सवाल उठ रहे हैं कि डिप्टी सीएम शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच तनाव है। सूत्रों के हवाल से दावा किया जा रहा है कि शिंदे गठबंधन में सहज नहीं हैं। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिंदे के करीबी मंत्रियों को झंडा फहराने का मौका नहीं दिया गया, इससे वह नाराज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CM फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे एकनाथ शिंदे और उनके करीबी नेता, क्‍या बिगाड़ेगे खेल?

एकनाथ शिंदे के पाला बदलने से Maharashtra Politics में आएगा बदलाव?

महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे की भूमिका अब उतनी महत्वपूर्ण नहीं रही है। अगर वह महायुति से बाहर भी आते हैं, तो भी न केंद्र में और न राज्य में सरकार गिरेगी। हालांकि, अब तक एकनाथ शिंदे की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि बीजेपी शिवसेना (यूबीटी) से भी संपर्क में है और उद्धव ठाकरे के सामने भी अपनी पार्टी और राजनीतिक अस्तित्व बचाने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें: 'सबूत है तो', राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+