'क्योंकि मैं उनके साथ नहीं हूं', BJP की वॉशिंग मशीन में धोए गए विपक्ष के दावों पर अजित पवार का खंडन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कथित सिंचाई घोटाले में शामिल होने के विपक्षी दलों के दावों का खंडन किया। साथ ही पवार ने उन दावों को भी खारिज किया कि एनडीए में शामिल होने के बाद उन्हें बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धोया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई मामले में उनके खिलाफ जांच अभी भी चल रही है।

अजीत पवार ने कहा कि विपक्षी नेता ऐसे दावे करते रहते हैं। महाराष्ट्र में, मैंने उन सभी के साथ काम किया है, जो अब मुझ पर तथाकथित सिंचाई घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। जब मैं उनके साथ था, तो उन्होंने मेरे खिलाफ आरोप नहीं लगाए, लेकिन आज जब मैं उनके साथ नहीं हूं, तो वे मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।

ajit pawar

इंडिया टुडे टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कुछ नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की धमकी देकर टूट गई थी? पवार ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। सभी एनसीपी विधायक और एमएलसी एनडीए में शामिल होना चाहते थे, तब भी जब वे इसका हिस्सा थे। पत्र में जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, जीतेंद्र अवहाद, राजेश टोपे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर थे।

शरद पवार के खिलाफ मतदान के दबाव बनाने से किया इनकार
बारामती लोकसभा सीट की लड़ाई के बारे में बोलते हुए अजित पवार ने कहा कि यहां चुनावी मुकाबला पवार परिवार के सदस्यों के बीच है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर उनकी चचेरी बहन और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

अजित पवार ने इन आरोपों से भी इनकार किया कि वह बारामती में सुप्रिया सुले और शरद पवार को समर्थन देने के खिलाफ मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर दबाव डाला गया है तो, उन्हें सामने लाएं और मेरे सामने सवाल करें। अगर बातचीत फोन पर हुई है, तो रिकॉर्ड दिखाएं कि कैसे उन पर दबाव डाला गया।

'बीजेपी एक वॉशिंग मशीन', विपक्षी दलों का दावा
आपको बता दें कि शरद पवार और सुप्रिया सुले समेत कई विपक्षी नेताओं का दावा है कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए अजित पवार और अन्य एनसीपी नेता एनडीए में शामिल हो गए। विपक्षी दलों का यह भी दावा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी एक 'वॉशिंग मशीन' बन गई है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राजनेता खुद को साफ करने के लिए शामिल हो सकते हैं।

पिछले जुलाई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के लिए शरद पवार के खेमे से अजित पवार के कई अन्य , एनसीपी नेताओं के साथ शामिल होने के कारण 1999 में वरिष्ठ पवार द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन हो गया। बाद में, चुनाव आयोग ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को एनसीपी नाम और उसका प्रतीक 'घड़ी' आवंटित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+