महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार 5 दिसंबर के आजाद मैदान लेगी शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Mahayuti government Swearing ceremony: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर लगातार अनिश्चितता बने रहने के कारण चुनाव परिणाम के एक सप्‍ताह बाद भी नई सरकार गठन नहीं हो सका है। महायुति गठबंधन के प्रमुख और दिग्गज नेता मुंबई और दिल्ली में लगातार विचार-विमर्श कर रही हैं। इस सबके बीच महाराष्‍ट्र की नई सरकार का गठन और मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को किए जाने का ऐलान कर दिया गया है।

महाराष्‍ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को ऐलान किया कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुबंई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को पांच बजे होगा।

Maharashtra Polls

बता दें इससे पहले शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने संकेत दिया है कि जल्द ही सस्पेंस खत्म हो सकता है। शिवसेना के एक अन्य नेता संजय शिरसाट ने संकेत दिया कि एकनाथ शिंदे जल्द ही एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जल्‍द ही कर दी जाएगी।

बता दें शुक्रवार को महायुति की बैठक होनी थी लेकिन एकनाथ शिंदे अचानक सतारा गांव चले गए हालांकि जिसके बाद शिंदे की नाराजगी की अटकलें लगाई जाने लगी। हालांकि शिवसेना के शिवसेना के उदय सामंत अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि शिंदे तबीयत खराब होने के कारण सतारा गए थे लेकिन सच्‍चाई ये है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वह अक्सर अपने पैतृक गांव जाते हैं। शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था जिसके बाद तय है कि आज शिंदे अपना फैसला सुना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+