...जब शिकार के चक्कर में कुत्ते के बच्चे के साथ कुए में गिरा तेंदुआ, VIRAL VIDEO
नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का एक वीडियो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कुत्ता और तेंदुआ कुएं में बुरी तरह से फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इस हाल के पीछे का कारण यह है कि तेंदुआ कुत्ते के बच्चे का शिकार करना चाहता था, जिसके लिए उसने उसका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान दोनों ही कुएं में गिर गए।

कुत्ते के बच्चे पर कुएं में भी तेंदुआ ने नहीं किया हमला
हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि कुएं में फंस जाने के बाद तेंदुए ने कुत्ते के बच्चे को कुछ भी नहीं किया। इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। यह पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के नंदुरबार के वरचे टेम्बे गांव का है। इस कुएं में तेंदुआ और कुत्ते का बच्चा दोनों ही लगभग 7 घंटे तक फंसे रहे। गांव के स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग की दी।
Recommended Video

करीब 4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके बाद वन विभाग ने लगभग 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को सही सलामत कुएं से बाहर निकाला। वीडियो में वन विभाग के अधिकारी कुएं में रस्सियों के सहारे एक पिंजरे को डालते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके बाद तेंदुए को सही सलामत पिंजरे में बंद करके वन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले जाते हैं।
#WATCH Maharashtra: A leopard & a puppy were rescued by forest dept from a well in Tembhe village of Nandurbar dist, in rescue op which lasted for around 4 hrs. They were trapped in the well for around 7 hrs after falling into it when the leopard chased the puppy to hunt. (21.02) pic.twitter.com/TLAWh0xk8i
— ANI (@ANI) February 23, 2020
वीडियो में दोनों जानवर आ रहे हैं नजर
वीडियो में दोनों जानवर कुएं में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां तेंदुआ दीवार के पास बैठा हुआ नजर आ रहा है। वहीं थोड़ी दूर पर कुत्ते का बच्चा बैठा हुआ नजर आ रहा है और अपनी पूछ हिला रहा है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications