दर्दनाक! प्रेमिका को पानी की बाल्टी में डुबोया, फिर सूटकेस में शव ठूंसकर पत्नी की मदद से ठिकाने लगाया

Maharashtra Naigaon News: 28 साल की प्रेमिका नैना को उसके प्रेमी मनोहर शुक्ला ने पानी की बाल्टी में डुबो कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद पत्नी की मदद से सूटकेस में ठूंसकर 150 किलोमीटर यात्रा की।

Maharashtra Naigaon News: श्रद्धा हत्याकांड से मिलता-जुलता मामला महाराष्ट्र में भी मंगलवार को उजागर हुआ। यहां एक प्रेमी मनोहर ने अपनी 28 साल की प्रेमिका नैना को पानी की बाल्टी में डुबो कर कथित तौर पर मार डाला। इसके बाद प्रेमी ने अपनी पत्नी पूर्णिमा की मदद से शव को सूटकेस में ठूंसा।

फिर सूटकेस को स्कूटर में लादकर 150 किमी की यात्रा कर शव को गुजरात के वलसाड में एक नाले के पास फेंक दिया। उधर, एक महीने से लापता युवती की तलाश में पुलिस जुटी रही। शक के आधार पर पुलिस ने प्रेमी को उठाकर पूछताछ की तो हत्याकांड से पर्दा उठा। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसका साथ देने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए सिलसिलेवार जानें पूरा घटनाक्रम...

Maharashtra Naigaon News

कैसे हुई मनोहर की नैना से मुलाकात?
दरअसल, महाराष्ट्र के वसई-विरार शहर का उपनगर नायगांव निवासी मनोहर शुक्ला (34) पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। साल 2013 में उसके पड़ोस में फिल्मों में हेयर स्टाइलिस्ट का काम करने वाली नैना महत रहती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और वे करीब आ गए।

साल 2018 में मनोहर की शादी पूर्णिमा से हो गई। लेकिन, उसके बाद भी मनोहर ने नैना से रिश्ता कायम रखा। साल 2019 की शुरुआत में, जब पूर्णिमा को पति मनोहर के अफेयर के बारे में पता चला, तो उसने एतराज जताया।

नैना ने की थी, मनोहर के खिलाफ रेप और हमले की शिकायत
अगस्त 2019 में, महत ने वलिव पुलिस में मनोहर के खिलाफ रेप, डकैती और हमले का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिनों बाद, उसने विरार पुलिस स्टेशन में शुक्ला परिवार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। मनोहर के कई बार समझाने के बाद भी उसने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था। 9 अगस्त 2023 में अचानक नैना महत लापता हो गई।

14 अगस्त को उसकी बहन जया ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस नैना की तलाश में जुट गई। पुलिस ने नैना के घर की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें नैना और मनोहर को एक साथ 9 अगस्त को प्रवेश करते देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं। पुलिस ने शक के चलते उसके प्रेमी मनोहर से पूछताछ शुरू की।

जांच से पता चला कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे के आसपास दोनों में झगड़ा हो गया, क्योंकि महत ने मनोहर पर पूर्णिमा के साथ रिश्ते में होने के बावजूद उससे शादी करने का आरोप लगाया। नैना महत नायगांव (ई) में सनटेक कॉम्प्लेक्स में अकेले रहती थी, तो वह अक्सर उनसे मिलने जाते थे। पुलिस ने कहा कि मनोहर के साथ संबंध को लेकर उसके अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।

CCTV ने खोला मनोहर का राज
मनोहर ने पुलिस को बताया कि नैना महत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। उसने बताया कि गुस्से में आकर वह उसे बालों से खींचकर बाथरूम में ले गया और पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबो दिया। उसे स्थिर देखकर उसने उसे बिस्तर पर लिटा दिया और काम पर चला गया।

सीसीटीवी फुटेज में उसे दिन में दो बार इमारत में लौटते हुए दिखाया गया है। रात करीब 9.45 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बिल्डिंग में लौटे। वे ट्रॉली बैग के साथ बिल्डिंग से निकलते नजर आ रहे हैं। फिर वे मनोहर और पूर्णिमा के बीच बैग रखकर स्कूटर पर निकल गए। उनकी बेटी पूर्णिमा की गोद में है।

टुकड़ों में मिला शव, टैटू से हुई नैना की पहचान
पुलिस ने कहा कि शुक्ला द्वारा हत्या की बात कबूल करने के बाद, उन्होंने वलसाड में अपने समकक्षों से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि पिछले महीने खाड़ी के पास क्षत-विक्षत शव मिला था। टैटू के आधार पर शव की पहचान नैना महत के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि पुष्टि के लिए उसकी बहन के डीएनए का मिलान करना होगा। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह एक सुनियोजित हत्या थी और पूर्णिमा इसमें शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+