समुद्र पर बने सबसे लंबे "अटल सेतु" पर जल्‍द शुरू हो रही पहली मुंबई बस सर्विस, BEST ने पूरी की तैयारी

Mumbai Atal Setu bus service: समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' पर जल्‍द ही बस चलना शुरू हो जाएगी। अटल सेतु जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) के नाम से भी जाना जाता है इस पर जल्‍द ही मुंबई की पहली बस सर्विस शुरू होगी। अटल सेतु पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने पूरी कर ली है।

Atal Setu

याद रहे केंद्र की मोदी सरकार के अटल सेतु पर बहुत तेजी से काम हुआ और समुद्र पर तैयार हुए देश के सबसे लंबे इस पुल का उद्घाटन 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पीएम मोदी ने ही दिसंबर 2016 में 21.8 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले पुल का शिलान्यास किया था।

अटल सेतु की मदद से नवी मुंबई से मुंबई तक की दूरी महज 20 मिनट में यात्री पूरी कर सकेंगे। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक लागत लगाकर तैयार किया ये अटल सेतु मुंबई के सार्वजनिक परिवहन के लिए विकास में ये अहम माना जा रहा है। अटल सेतु पर शुरू हो रहे नए बस मार्ग, एस-145, की चलो ऐप से जोड़ा जा रहा है। अटल सेतु पर शुरू हो रही इस सेवा से ट्रैफिक से भरी महानगरी मुंबई के यात्रियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

जानें क्‍या होगा बस रूट
एस-145 बस मार्ग को अटल सेतु के माध्यम से कोंकण भवन, बेलापुर और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बीच जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कोंकण भवन से अपनी यात्रा शुरू करते हुए, यह मार्ग साई संगम, तारघर, उल्वे नोड, आई तरुमाता, कामधेनु ओकलैंड्स, एमटीएचएल, ईस्टर्न फ्रीवे, सीएसएमटी, चर्चगेट स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगा और कफ परेड पर समाप्त होगा।

हालांकि शुरूआत में बस सेवा सुबह बेलापुर से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक बस की दो ट्रिप और शाम को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से बेलापुर तक दो दो ट्रिप होगी। ऐसी शेड्यूलिंग का उद्देश्य पीक आवर्स के दौरान यात्रियों की आवागमन की जरूरतों को पूरा करना है साथ ही पहुंच और सुविधा को बढ़ाना है। बेस्ट ने पहले ही विशेषज्ञों की टीम के साथ इस सेतु पर बस शुरू करने पहले टेस्टिंग भी कर ली है

अटल सेतु की खासियत
अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु, समुद्र पर निर्मित किया गया है। ये भारत का सबसे लंबा समुद्र सेतु है। जो भारत की एडवांस इंजीनियरिंग स्किल की एक बड़ी उपलब्धि है। इस पुल के बेस में आईसोलेशन बियरिंग का प्रयो‍ग किया गया है जो भयंकर भूकंप के झटके को अबजोर्ब कर सकता है। अटल सेतु 6.5 रिक्टर स्केल तक का भूकंप का झटका सहन कर सकता है।

15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया, 21.8 किमी लंबे इस लंबा पुल इंजीनियर्स का एक चमत्कार है जो मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय को घटाकर मात्र 15-20 मिनट कर दिया है, जिससे अंतर-शहर कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो भयंकर ट्रैफिक की समस्‍या से जूझ रही है। अटल सेतु पर मुंबई की बस सेवा की शुरूआत होने से यातायात व्‍यवस्‍था में सुधार होगा और यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+