महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, आईएमडी ने दी गुड न्यूज

मुंबई, जून 05: महाराष्ट्र में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून की चलते आज राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा कि मानसून की प्रगति हमारी उम्मीदों के मुताबिक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

monsoon

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi में मौसम ने ली करवट, जानें देशभर के मौसम का पूरा Update । वनइंडिया हिंदी

    शुभांगी भूटे के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आ गया है। यह आधिकारिक तौर पर तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई बंदरगाह तक पहुंच गया है और इसकी वास्तविक रेखा सोलापुर और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है, इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। कुछ दिन पहले आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि उत्तर और दक्षिण भारत में मानसून सामान्य रहने की संभावना है, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से नीचे होने का अनुमान है।

    कर्नाटक के लिए 6 जून के लिए अलर्ट

    इधर मानसून की बारिश को लेकर कर्नाटक के लिए 6 जून के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक तटीय, उत्तरी आंतरिक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 जून को काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान बेंगलुरु शहर में गरज के साथ बारिश होगी। जिसकी जानकारी आईएमडी बेंगलुरु के निदेशक सीएस पाटिल ने साझा की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+