Maharashtra: बकरीद पर सोलापुर में मस्जिद के बाहर बिक रहे 'Love Pakistan' के गुब्बारे, बेचने वाला पहुंचा हवालात
Maharashtra News: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर महाराष्ट्र के सोलापुर में 'लव पाकिस्तान' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखे गुब्बारे बेचने का मामला सामने आया है। सोलापुर पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले शख्स को होटगी रोड पर शाही आलमगीर ईदगाह के बाहर से पकड़ा है।
जैसे ही 'लव पाकिस्तान' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखे गुब्बारे दिखे तो कुछ मुस्लिम युवाओं ने गुब्बारे बेचने वाले शख्स पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत AIMIM नेता रियाज सैयद ने कहा है कि जो शख्स 'लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे बेच रहा है, वो हिंदू है। बकरीद की नमाज पढ़ने आए एक मुस्लिम शख्स की इस पर सबसे पहले नजर पड़ी।

उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने सोलापुर के शाही आलमगीर ईदगाह मैदान के पास गुब्बारे बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पाकिस्तान के नाम के गुब्बारे आये कहां से आए, इसकी जांच में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुब्बारों पर अन्य आपत्तिजनक बातें भी लिखी हुई थीं।
Recommended Video
शाही आलमगीर ईदगाह पर इबादत करने आए जागरूक मुसलमानों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इलाके में तैनात पुलिस को इस बात की सूचना दी। इतना ही नहीं, उन्होंने गुब्बारे बेचने वाले शख्स को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारों के साथ ही पाकिस्तान के झंडे भी बेचने की खबर सामने आई है। विजापुर नाका पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। गुब्बारे बेच रहे शख्स का नाम अजय पवार है और वह बीजापुर रोड के पारधी बस्ती का रहने वाला है।
पुलिस ने गिरफ्त में आए शख्स से पूछताछ शुरू कर दी है। संबंधित शख्स से ये जानने की कोशिश की जा रही है कि उसे गुब्बारे कहां से मिले। वहीं, इस मामले पर AIMIM नेता रियाज सैयद ने कहा, इस तरह से ईद पर पाकिस्तान के लिए प्यार दिखाने वाले गुब्बारे बेचकर शहर में कोई सामाजिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
ऐसी नापाक कोशिश करके दंगे भड़काने की योजना बनाई जा रही है। रियाज सैयद ने मांग की है कि पुलिस इसकी गहराई से जांच करे कि,ये गुब्बारे बाज़ार में कैसे आए, इन्हें किसने बनाया और बेचने के लिए बाजार में ये कैसे लाया गया? इन लव पाकिस्तान वाले गुब्बारे थोक में बेचने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सभी पार्टियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पाकिस्तान का महिमामंडन करने वाली ताकतों को, भारत में रहकर नष्ट कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications