"मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन", मराठी भाषा विवाद के बीच बालासाहेब ठाकरे का पुराना Video वायरल
Maharashtra language Row: महाराष्ट्र में भाषाई पहचान को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में, दिवंगत नेता क्षेत्रीय भाषाई विभाजनों से ऊपर उठकर हिंदुत्व के झंडे तले एकता का आह्वान करते हुए सुनाई दे रहे हैं। जो आज के भाषाई तनावों के बिल्कुल विपरीत है।
वीडियो में बाला साहेब ठाकरे कह रहे हैं, "मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन भारत में हिंदू हूं। हमें भाषाई पहचानों से ऊपर उठकर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए,"

बता दें महाराष्ट्र की फडणवीसर सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी भाषा के अनिवार्य अध्यादेश को वापस लेने के फैसले के के बाद मुंबई में आयोजित एक विजय रैली में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूटीबी उद्धव ठाकरेएक साथ सालों बाद मंच पर नजर आए।
उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी
इस रैली में महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रतीकात्मक क्षण भी देखा गया। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे लगभग दो दशकों के बाद एक मंच पर साथ आए। अलग हुए चचेरे भाइयों की संयुक्त उपस्थिति ने विशेष रूप से भाषा के मोर्चे पर एक नई मराठी एकता का संकेत दिया। उद्धव ठाकरे ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी, "हम उन पर हिंदी थोपने नहीं देंगे। हम उन्हें मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं करने देंगे।"
राज ठाकरे ने कहा- "महाराष्ट्र में हरकिसी को मराठी सीखनी चाहिए"
राज ठाकरे ने इस अवसर पर कहा, "महाराष्ट्र में सभी निवासियों, "चाहे वे गुजराती हों या कोई और," को मराठी सीखने चाहिए, उन्होंने हिंसा के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "मराठी नहीं बोलने के लिए लोगों को पीटने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर कोई अनावश्यक नाटक करता है, तो आपको उनके कान के नीचे मारना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा, "ऐसी घटनाओं को रिकॉर्ड न करें। जिस व्यक्ति को पीटा गया है, उसे इसके बारे में बोलने दें।"
भाषा विवाद क्या है?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा के रूप में लागू करने वाली त्रि-भाषा नीति पेश की। इस निर्णय का शिक्षकों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों ने व्यापक विरोध किया, जिन्होंने इसे मराठी भाषा और पहचान पर थोपा जाना माना। बढ़ते जन आक्रोश का सामना करते हुए, सरकार ने पिछले महीने इस फैसले को पलट दिया।
"... तो हमें हिंदी क्यों सीखनी चाहिए"?
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा फैसला रद्द करने का श्रेय "मराठी लोगों की एकता" को दिया और कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जड़ों की रक्षा करने का यही एकमात्र तरीका है। राज ठाकरे ने आगे बहस को तेज करते हुए तर्क दिया कि मुद्दा हिंदी से नफरत करने के बारे में नहीं बल्कि सांस्कृतिक थोपने का विरोध करने के बारे में है। उन्होंने पूछा, "हम सभी हिंदी भाषी राज्यों से आगे हैं, तो हमें हिंदी क्यों सीखनी चाहिए? जब मराठों ने आधे भारत पर शासन किया तो क्या हमने मराठी थोपी?"
राज ने यह भी आरोप लगाया कि भाषा नीति एक परीक्षण मामला था ताकि यह पता लगाया जा सके कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के एक बड़े प्रयास से पहले कैसी प्रतिक्रिया होगी। उन्होंने दृढ़ता से कहा, "वे देखना चाहते थे कि क्या हम विरोध करेंगे। हमने किया।"












Click it and Unblock the Notifications