Maharashtra: उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमला, फेंके गए नारियल और गोबर, हिरासत में 20 लोग, देखें Video
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और मनसे के बीच सियासी तनाव के चलते एक और घटना सामने आई। शनिवार को शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के काफिले पर नारियल और गाय के गोबर फेंक कर हमला किया गया। ठाणे पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
महाराष्ट्र में शनिवार को देर शाम उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमले की खबर सामने आई है। शिवसेना यूबीटी की ओर से एमएनएस पर आरोप लगाए गए। उद्धव ठाकरे के काफिले पर गोबर और नारियल फेके जाने को लेकर कहा गया कि ये हमला बदले के भावना से किया गया है।

बता दें के शिवसेना यूबीटी चीफ के काफिले पर हमला ठाणे में उस वक्त किया गया जब उनका काफिला एक मार्केट एरिया से गुजर रहा था।उद्धव जिस गाड़ी में सवार थे उस गाड़ी पर गोबर फेंका गया।
यहां देखें वीडियो-
Watch: Uddhav Thackeray’s convoy was attacked with cow dung. In Marathwada, UBT supporters targeted Raj Thackeray’s convoy with ‘supari’. This attack was later retaliated against in Thane city pic.twitter.com/wrfojLpkyJ
— IANS (@ians_india) August 10, 2024
इससे पहले मराठवाड़ा में UBT समर्थकों ने राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंक कर हमला किया था। आरोप है कि उद्धव ठाकरे के काफिला पर हमला पूर्व में शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की ओर से किए गए हमले के बदले में किया गया।
महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में कड़ा एक्शन लिया है। उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमले के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आगे का एक्शन लेने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications