नवी मुंबई एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, घोड़बंदर-भायंदर हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

मुंबई महानगर क्षेत्र यानी एमएमआर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और सफर को आसान बनाने के लिए 22,611 करोड़ रुपये की कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्‍ट पर मुहर लगाई है। इनमें घोड़बंदर रोड और भायंदर को जोड़ने वाली सुरंग और एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ-साथ नवी मुंबई मेट्रो के विस्तार के अहम प्राेजेक्‍ट शामिल हैं।

Maharashtra govt approves

घोड़बंदर रोड और भायंदर के बीच बनेगी सुरंग और एलिवेटेड कॉरिडोर

सरकार ने गैमुख से फाउंटेन होटल तक छह लेन की सुरंग और फाउंटेन होटल से भायंदर तक छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 17,036 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह प्रोजेक्‍ट मुंबई और ठाणे क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके बनने के बाद लोगों को घोड़बंदर रोड के जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्‍ट?

करीब 14 मीटर व्यास वाली इस सुरंग का निर्माण आधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) तकनीक से किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि यह परियोजना अगले पांच वर्षों में पूरी कर ली जाए। वहीं, एलिवेटेड कॉरिडोर वसई क्रीक के समानांतर बनाया जाएगा, जहां वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से सफर कर सकेंगे।

गुजरात और ठाणे की ओर जाने वालों को मिलेगा फायदा

इस नई कनेक्टिविटी से घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ठाणे, गुजरात तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक और तेज मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी।

पीपीपी मॉडल पर बनेगा ये प्रोजेक्‍ट

इस प्रोजेक्‍ट को पीपीपी मॉडल के तहत बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर डेवलेप किया जाएगा। प्रोजेक्‍ट के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को इसके लिए विशेष नियोजन प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

नवी मुंबई मेट्रो नेटवर्क का भी होगा विस्तार

कैबिनेट समिति ने नवी मुंबई मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसके तहत सागर संगम से सीबीडी बेलापुर तक मेट्रो लाइन 1ए और पेंढार से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक लाइन 2 का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना पर 5,575 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

13 नए स्टेशन जुड़ेंगे

मेट्रो विस्तार के बाद सागर संगम से एयरपोर्ट तक करीब 28 किलोमीटर लंबा लगातार मेट्रो कॉरिडोर तैयार होगा। इस रूट पर कुल 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें लाइन 1ए पर दो और लाइन 2 पर 11 स्टेशन शामिल हैं।

रोजाना 12 लाख यात्रियों को मिलेगा लाभ

सरकार का अनुमान है कि विस्तारित मेट्रो नेटवर्क शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 12 लाख यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे पश्चिमी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक, पनवेल और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+