महाराष्ट्र सरकार अगले हफ्ते करेगी कैबिनेट विस्तार, किस-किस को मिलेगी शिंदे मंत्रिमंडल में जगह?

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, जिसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

maharashtra government

महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे फडणवीस सरकार अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करने वाली है। इसके लिए बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है।

सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पदभार ग्रहण करने के 39 दिनों बाद ही पहला कैबिनेट विस्तार किया था। उसके बाद विभागों में मंत्रीमंडल का विस्तार नही हुआ। वहीं, कैबिनेट में 28 मंत्री पद खाली पड़े हुए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में उद्धव और शिंदे के बीच याचिकाओं के कारण ये कैबिनेट विस्तार बीच में ही अटक गया था।

सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब ये खबर चर्चाओं में है कि अगले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। इस विस्तार के बाद शिवसेना(शिंदे गुट) और बीजेपी में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शिंदे गुट से जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनके नाम फाइनल हो चुके हैं, जिसमें प्रताप सरनाईक, सदा सरवणकर, चिमणराव पाटील, भरत गोगावले, संजय शिरसाट, यामिनी जाधव और अन्य विधायक शामिल हैं।

वहीं, अभी मंत्रिमंडल में बीजेपी के गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाड़े, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे, रवींद्र चह्वाण, मंगल लोढ़ा, विजय कुमार गावित और शिवसेना (शिंदे गुट) के गुलाबराव पाटिल, शंभुराज देसाई, संजय राठौड़, तानाजी सावंत, उदय सामंत, संदीपन भुमरे, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+