महाराष्ट्र में बारिश से निपटने के लिए तैयार सरकार, डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- अलर्ट मोड पर NDRF और SDRF
महाराष्ट्र में बारिश के हालातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। इसके चलते NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार अधिक बारिश के कारण आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार है। राज्य के कुछ हिस्सों में केवल दो से तीन दिनों में 15 से 20 दिनों की औसत बारिश हुई है।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि जिन इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, वहां के प्रशासन को मौसम की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही जरुरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और उनके राज्य समकक्ष SDRF की टीमों को तुरंत तैनात किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण करीब 4500 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अत्यधिक बारिश के चलते होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए हम हाई अलर्ट पर हैं। अगले चार दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications