Dhananjay munde: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड से जुड़ी है वजह
Dhananjay munde: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक मुंडे के इस्तीफे के बारे जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।
महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा उनके पीए प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर आकर सौंपा है। मुंडे का इस्तीफा स्वीकार करते हुए सीएम फडणवीस ने इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है।

धनंजय मुंडे बीड जिले के परली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं और इससे पहले मुंडे बीड के संरक्षक मंत्री थे। बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड केस में धनंजय मुंडे के कीरीबी और सहयोगी वाल्मिकी कराड के गिरफ्तारी के कारण मुंडे लगातार विवादों में घिरे हुए हैं।
विपक्ष लगातार मुंडे की इस्तीफे की मांग कर रहा था और इस मामले के कारण फडणवीस सरकार पर भी सवाल उठ रहे थे।जिसके चलते देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।
अजित पवार और फडणवीस की मीटिंग के बाद दिया इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्या केस में सीआईडी के आरोपपत्र और अन्य दो मामलाें को लेकर बात की जिसमें कराड मुख्य आरोपी हैं। इसी मीटिंग के एक दिन बाद धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा सौंपा है।
मुंडे का सहयोगी वाल्मिकी कराड जेल में है बंद
बता दें एसआईटी ने धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिकी कराड बीड जिले में जबरन वसूली का विरोध करने पर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की मास्टरमाइंड के तौर पर नामजद किया है। कराड और उसके 6 सहयोगियों को पुलिस ने जनवरी 2025 में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्स क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत अरेस्ट किया था जो अभी जेल की सजा काट रहा है।
क्या हैं सरपंच संतोष हत्याकांड?
9 दिसंबर 2024 में बीड के मासाजोग गांव में सरपंच संतोष देखमुख की निर्मम हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर शहर की एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली का विरोध करने पर संतोष का अगवा कर प्रताडि़त किया गया, इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications