अकोला हादसे पर महाराष्ट्र सरकार ने जताया दुख, मृतकों को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज का किया ऐलान
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में पेड़ गिरने से मरने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करवाने की बात कही।

महाराष्ट्र के अकोला जिले के पारस गांव में रविवार को टीन शेड पर पेड़ गिर जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
दरअसल, रविवार को लगभग 40 से ज्यादा लोग बाबूजी महाराज संस्थान में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं, शाम को तेज बारिश और तेज हवा के कारण नीम का पेड उखड़कर टीन शेड पर गिर गया, जिसके नीचे सभी श्रद्धालु बैठे हुए थे। इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 36 लोगों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां 3 लोगों की और इलाज के दौरान मौत हो गई।
हालांकि, इस मामले के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार एक्टिव मोड में आ गई। इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके दुख संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की बात कही।
मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों का मुफ्त इलाज
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि इस हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही हादसे में घायल लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। साथ ही डिप्टी सीएम ने इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में भी रामनवमी के दिन बड़ा हादसा हो गया था। मंदिर में बावड़ी में गिरने से 36 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मंदिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अकोला में पुराना पेड़ गिरा, 7 की मौत, 30 घायल












Click it and Unblock the Notifications