Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में किसकी सरकार? इस भरोसेमंद एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे

Maharashtra Exit Poll Result 2024 News: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब तक महाराष्ट्र में 58.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस बार सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। ऐसे में वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी हो गए है।

तमाम न्यूज चैनल्स सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को लेकर अपनी-अपनी संभावनाएं जारी कर रहे हैं। इस कड़ी में पी-मार्क (P-MARQ ) ने महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है।

Maharashtra Exit Poll

P-MARQ Exit Poll पी-मार्क एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के खिलाफ बढ़त मिल सकती है। महायुति को P-MARQ के मुताबिक 137-157 सीटें मिल सकती हैं, एमवीए को 126-146 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 2-8 सीटों का अनुमान हैं।

MATRIZE Exit Poll: मैट्रिज एग्जिट पोल के नतीजे

मैट्रिज एग्जिट पोल की महाराष्ट्र के लिए भविष्यवाणी के अनुसार महायुति को 150-170 सीटें मिल सकती हैं, एमवीए को 110-130 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 8-10 सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि ये आंकड़े कितने सच होंगे? ये तो 23 नवंबर को जारी होने वाले चुनाव के नतीजे ही बता पाएंगे। क्योंकि इससे पहले हरियाणा चुनाव में जारी हुए एग्जिट पोल बुरी तरह से औंधे मुंह गिरे थे।

ये भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar Exit Poll: 2 फेज की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने झारखंड में किसकी सरकार बनाई?

जानिए क्या थे 2019 के नतीजे?

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना (अविभाजित) गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ था। दोनों पार्टी के अलायंस ने कुल 288 सीटों में से 161 सीटों पर कब्जा किया था।

हालांकि सरकार के गठन से पहले ही शिवसेना ने बीजेपी ने अपना गठबंधन तोड़ लिया था और कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली, जिससे सीएम उद्धव ठाकरे बने थे। हालांकि इसके बाद साल 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो भागों में बंट गई और शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+