Maharashtra Elections: एकनाथ शिंदे और अजित पवार में जानिए कौन है ज्‍यादा अमीर?

Maharashtra Elections: महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी अब पूरी हो चुकी है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंंधन के उम्‍मीदवारों ने नामांकन पर्चा भर दिया है।

नामांकन के साथ सभी उम्‍मीदवारों ने हलफनामें में अपनी कमाई और कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए नामांकन करते समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्‍यमंत्री क अजीत पवार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। आइए जानते हैं एकनाथ शिंदे या अजित पवार में कौन ज्‍यादा अमीर है? बीते पांच सालों में किसकी संपत्ति में ज्‍यादा इफाफ हुआ है?

ajit pawar

बता दें एकनाथ शिंदे ने महाराष्‍ट्र की कोपरी पाचपाखाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया और डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने बारामती सीट से नामांकन दाखिल किया है। शिंदे और अजित पवार दोनों ही अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार का चुनाव दोनों के लिए शक्ति परीक्षण हैं क्‍योंकि दोनों ही नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टी से बगावत कर दो खंड कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों ही पार्टियों के पास ओरिजन पार्टी का नाम और चुनाव चिन्‍ह बरकार है।

एकनाथ शिंदे या अजित पवार कौन ज्‍यादा है अमीर?

अगर एकनाथ शिंदे और अजित पवार की संपत्ति की तुलना की जाए तो शिंदे की संपत्ति पवार की कुल संपम्मि से कम है। नामांकन दाखिल करते समय की गई घोषणा के अनुसार एकनाथ शिंदे की संपत्ति 2019 में 13 करोड़ थी और 2024 कमें बढ़कर 38 करोड़ रुपये हो गई। शिंदे उन चंद लोगों नेताओं में से हैं, जिन्होंने पिछले पांच सालों में पिछली और मौजूदा दोनों सरकारों में मंत्री पद संभाला है।

वहीं अजित पवार, जिन्होंने हाल ही में दो सरकारों में मंत्री पद भी संभाला है, ने पिछले पांच सालों में अपनी संपत्ति में 49 करोड़ रुपये की सीधी बढ़ोतरी देखी है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 125 करोड़ रुपये हो गई है।

राज ठाकरे के बेटे और शरद पवार के पोते में कौन है ज्‍यादा अमीर?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान पहली बार चुनाव लड़ने से पहले अपनी संपत्ति 15.6 करोड़ रुपए बताई थी। वहीं शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार ने 50 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। यानी शरद पवार का पोता ज्‍यादा अमीर है।

युगेंद्र बारामती से चाचा अजित पवार के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

युगेंद्र पवार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां उन्होंने अपने नामांकन पत्र में 50 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है, जिसमें 39.80 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है।

महिम से अमित ठाकरे लड़ रहे चुनाव

माहिम से नामांकन दाखिल करने वाले अमित ठाकरे ने 14.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+