Maharashtra: अंबेडकर ने जारी की VBA उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस छोड़ते ही 10 मुस्लिम नेताओं को मिला मौका
Maharashtra Assembly Elections 2023: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा अब चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है। चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले वंचित बहुजन आघाड़ी ने कमर कसते हुए बुधवार को 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। ये सभी 10 उम्मीदवार मुस्लिम नेता हैं।
ताज्जुब की बात ये है कि जिन मुस्लिम नेताओं को प्रकाश अंबेडकर ने अपनी पार्टी का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, वो सभी आज बुधवार को ही कांग्रेस छोड़ उनकी वीबीए में शामिल हुए थे।

बता दें वंचित बहुजन अघाड़ी डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की पार्टी है। प्रकाश अंबेडकर की पार्टी में शामिल हुए नेताओं के बारे में खुलासा करते हुए पार्टी ने बताया कांग्रेस के सॉफ्ट हिदुत्स से असंतुष्ट नेता खतीब सय्यद के साथ 9 मुस्लिम नेता कांग्रेस छोड़ हमारी वंचित आघाडी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा मुस्लिम हिस्सेदारी और बराबरी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
वंचित बहुजन अघाड़ी ने इन 10 सीटों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार
- मलकापुर से शहजाद खान सलीम खान
- बालापुर से खातिब सैयद नतिकुद्दीन
- परभनी से सैयद सामी सैयद साहेबजान
- औरंगाबाद सेंट्रल से मोहम्मद जाविद मोहम्मद इसाक
- गंगापुर से सैयद गुलाम नबी
- कल्याण पश्चिम से अयाज गुल्जार मोलवी
- हडपसर से मोहम्मद अफरोज मुल्ला
- मान से इम्तियाज जफर नदफ
- शिरोई से आरिफ महामदाली पटेल
- सांगली से अल्लाउद्दीन हयातचंद कांजी
महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर ने तीसरे मोर्चे का किया है गठन
बता दें प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए तीसरे तीसरे मोर्चे का गठन किया है। जिसमें आदिवासियों के अलग-अलग संगठनों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर गठित इस तीसरे मोर्चे में प्रकाश की वंचित बहुजन अघाड़ी के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आदिवासी गोड़ गवारी, आदिवासी माना समाज,आदिवासी विद्यार्थी कृति समिति, आदिवासी जमात संघ, भारत आदिवासी पार्टी, एकलव्य अघाडी, जयेश संगठन और आदिवासी एकता परिषद शामिल है।
{video1}
प्रकाश अंबेडकर ने वर्ष 2018 में किया था पार्टी का गठन
प्रकाश अंबेडकर ने वर्ष 2018 में अपनी पार्टी का गठन किया था और 2019 में पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में महाअगाड़ी से गठबंधन पर बात ना बन पाने के बाद प्रकाश अंबेडकर की पार्टी ने महाराष्ट्र में अकेले दम पर चुनाव लड़ी थी। वहीं इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुजन आघाड़ी तीसरे मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ रही है।
तीसरे मोर्चे ने बढ़ाई महायुति और महाअघाड़ी की मुश्किल
गौरतलब है कि इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ महायुति और विपक्षी महाअघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है लेकिन प्रकाश अंबेडकर ने तीसरे मोर्चा बनाकर दोनों गठबंधन के के लिए चुनौती बढ़ा दी है।
बता दें प्रकाश अंबेडकर ने तीसरे मोर्चे का ऐलान करते हुए खुद ये खुलासा यिका था कि महाराष्ट्र की 24 जगहें आदिवासियों के लिए आरक्षित है और ये क्षेत्र ट्राइबल प्लान में आते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में नॉन ट्राइबल प्लान में भी आदिवासी लोगों की आबादी है। प्रकाश के प्रतिनिधित्व में गठित तीसरे मोर्चे का महाराष्ट्र चुनाव में फोकस आदिवासियों पर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications