'जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर हो जाएगा', अकोला में PM मोदी ने कांग्रेस-महा अघाड़ी को लिया आड़े हाथ

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार शुरू कर दिया है। अपने प्रचार के दूसरे दिन पीएम महाराष्ट्र के अकोला पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए गंभीर आरोप लगा। पीएम मोदी ने कहा,'कांग्रेस अच्छी तरह जानती है कि देश जितना कमजोर होगा, वे उतना ही मजबूत होंगे।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने अकोला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,'जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर हो जाएगा। कांग्रेस विभिन्न जातियों के बीच विभाजन पैदा करती है।" इसने हमारी जातियों को कभी एक नहीं होने दिया। अगर हमारी जातियां एक नहीं रहेंगी और आपस में टकराती रहेंगी, तो कांग्रेस इसका फायदा उठाएगी।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने कहा,'जहां भी कांग्रेस की सरकार बनती है, वह राज्य कांग्रेस के राजपरिवार के लिए एटीएम बन जाता है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना उनके एटीएम बन गए हैं। महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर उन्होंने कर्नाटक में शराब विक्रेताओं से 700 करोड़ रुपये लूटे हैं।'

पीएम ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि चुनाव जीतने के बाद वे कितनी लूट करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अच्छी तरह जानती है, जितना देश कमजोर होगा, उतना ही वे मजबूत होंगे। 'जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर होगा'... कांग्रेस विभिन्न जातियों के बीच विभाजन पैदा करती है।

इसने हमारी जातियों को कभी एकजुट नहीं होने दिया... अगर हमारी जातियां एकजुट नहीं रहेंगी और एक-दूसरे के साथ संघर्ष करती रहेंगी, तो कांग्रेस इसका फायदा उठाएगी। कांग्रेस एससी के अधिकारों को छीन लेगी... यह उनकी साजिश और चरित्र है। आपको सचेत रहना होगा। याद रखें, 'एक है तो सुरक्षित है'।

पीएम मोदी ने कहा कि महायुती के घोषणापत्र के बीच महा अघाडी वालों का घोटाला पत्र भी आया है। अब पूरा देश जानता है कि महा अघाडी मतलब भ्रष्टाचार...महा अघाडी यानी पैसों की उगाही, महा अघाडी मतलब ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा...महा अघाडी मतलब टोकन मनी।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जब आप दूसरे गांवों में जाएं और लोगों से मिलें, अगर आपको कोई परिवार अभी भी अस्थायी घर या झोपड़ी में रह रहा दिखे, तो उसका नाम और पता मुझे भेजें। और मेरी ओर से उन्हें एक स्थायी घर का आश्वासन दें। 'मेरे लिए आप ही मोदी हैं'.. आप उनसे वादा करें और मैं वादा पूरा करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+