महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले अमित शाह ने CM फेस पर दिया बड़ा अपडेट, एकनाथ शिंदे को लेकर जानिए क्या कहा?

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसके बाद अपने संबोधन में अमित शाह ने मुख्यमंत्री फेस और उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया। हालांकि, शाह ने कहा कि अभी तो हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्मयमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हम सभी बैठकर इसपर विचार-विमर्श करेंगे की अगला सीएम फेस कौन होगा। हालांकि, अभी तो हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। इस दौरान ठाकरे और शरद पवार को भी आड़े हाथ लिया।

Amit Shah news

शाह ने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वो वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें?, क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उनको महाराष्ट्र की जनता जान ले, यह बहुत जरूरी है।'

उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारा मुकाबला महा विकास अघाड़ी से है। मैं कहना चाहता हूं कि अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं। इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि इस बार हम सीएम चुनने के लिए शरद पवार को मौका नहीं देंगे।

पवार को झूठी कहानियां बनाने की आदत है। लेकिन इस बार उनकी कहानियां काम नहीं करेंगी। शाह ने आगे कहा कि आज यहां जिस संकल्प पत्र का विमोचन हुआ है, वह महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। महाराष्ट्र एक प्रकार से कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है।

एक जमाने में जब जरूरत थी, तब भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, समाजिक क्रांति की शुरुआत भी यहीं से हुई। महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारे इस संकल्प पत्र में दिखाई पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+