Maharashtra Election: भाजपा ने जारी की दूसरी कैंडिडेट्स लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? देखें पूरी सूची
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक और कैंडिडेट्स लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 22 नाम शामिल किए हैं। पार्टी ने मलकापुर, गढचिरौली, लातूर, सोलापुर मध्य शहरी समेत कुल 22 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। लिस्ट में चैनसुख मदनलाल संचेती, मिलींद रामजी नरोटे, देवेंद्र राजेश कोठे का नाम शामिल है।
भाजपा दूसरी कैंडिडेट्स लिस्ट में नासिक मध्य से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया है तो पार्टी ने धुले ग्रामीण सीट पर राम भदाणे पर विश्वास जताया है। पार्टी ने मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम से विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम से श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद नासिक सेंट्रल सीट को लेकर लग रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया है। पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक देवयानी फरांदे को इस सीट से फिर से टिकट दिया।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं।
7 मौजूदा विधायकों भरोसा
बीजेपी की दूसरी सूची में मौजूदा सात विधायकों के नाम शामिल हैं। अकोट से प्रकाश भारसाकाले, नासिक से देवयानी फरांडे, उल्हासनगर से कुमार अयालानी, पेन से रवींद्र पाटिल, खडकवासला से भीमराव तापकिर, सुनील कांबले पुणे छावनी से और पंढरपुर से समाधान औताडे का नाम लिस्ट में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications