महाराष्ट्र में क्या होने वाला है बड़ा उलट-फेर? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया संकेत
Maharashtra News: राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता। सत्ता और राजनीतिक लाभ के लिए कौन कब पलटी मार जाएगा। इसका अंदाजा लगा पाना बड़ा ही मुश्किल है। खासतौर पर अगर बात महाराष्ट्र की हो तो, यहां कभी भी कुछ भी संभव है। हमेशा अपने फैसलों से चौंकाने वाले एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के इन दिनों तेवर फिर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं।
इतना ही नहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी खुलकर शरद पवार की तारीफ कर ऐसा कुछ कहा है, जिसके बाद माना जा रहा है महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द बड़ा उलटफेर हो सकता है।

दरअसल, अपनी राजनीति से हमेशा सरप्राइज करने वाले एनसीपी ( SP) प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही एकनाथ शिंदे और भाजपा की तारीफ करते हुए प्यारी-प्यारी बातें कर रहे हैं। वहीं शरद पवार ने मंगलवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता की और इस अवसर पर शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया।
इसके साथ ही शरद पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पिछली महायुति सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
शरद पवार ने पहले आरएसएस और भाजपा की थी तारीफ
हालांकि इससे पहले भी शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में कहा था कि "आरएसएस की कार्य पद्धति और उसका आक्रामक हिंदुत्व अभियान राज्य में भाजपा की सफलता का प्रमुख स्तंभ है। इसकी बदौलत भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़कर 132 सीटें जीतीं।" शरद पवार ने पिछली महायुति सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे के द्वारा महाराष्ट्र में किए गए कार्यो का शरद पवार बखान किया
एकनाथ शिंदे ने शरद पवार के लिए क्या कहा?
वहीं एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की मौजूदगी में उनकी तारीफ की और कहा वो मुझे अक्सर फोन करते हैं "84 वर्षीय व्यक्ति से सीखना होगा कि राजनीतिक दायरे से परे नेताओं के साथ अच्छे संबंध कैसे बनाए रखे जाएं।" शिंदे ने सम्मान समारोह में याद दिलाया कि शरद पवार स्पिन गेंदबाज शिंदे के दामाद हैं, जो अपनी गुगली के लिए जाने जाते थे। इसके साथ ही शिंदे कहा उम्मीद है कि पवार भविष्य में उन्हें गुगली नहीं फेंकेंगे।
एकनाथ शिंदे बोले- पवार मुझे गुगली नहीं फेंकेंगे
एकनााथ शिंदे ने कहा पवार गुगली गेंदे फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। मेरे पवार के साथ अच्छे संबंध है, उन्होंने मुझे गुगली नहीं फेंकी है। मुझे विश्वास है कि वह भविष्य में भी मुझे गुगली नहीं फेंकेंगे।" शिवसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सहयोग का जिक्र किया और उन्होंने यह भी कहा कि पवार महाराष्ट्र में विकास कार्यों के भी गवाह रहे हैं।
क्या शरद पवार देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज?
शरद पवार ने ऐसे समय में एकनाथ शिंंदे की तारीफ की है जब विपक्षी इंडिया गंठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। याद रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे तगड़ा झटका शरद पवार की पार्टी को ही लगा हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि पवार अपनी पार्टी को बचाने के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं और वो बड़ा फैसला ले सकते हैं।
शिंदे की तारीफ सुन नाराज हुए उद्धव
मंच पर शिंदे की तारीफ कर शरद पवार ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे नाराज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे का कहना है कि शरद पवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने से बचना चाहिए था। इसके बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दरारें पड़ती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications