'हमें तोड़ने की कोशिश करोगे तो सिर तोड़ देंगे', शिवसेना (UBT) में टूट से बौखलाए उद्धव ठाकरे ने शिंदे को धमकाया

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र की राजनीति मे एक बार बार फिर सियासी घमासान मच चुका है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना में अपनी पार्टी के नेताओं के शामिल होने पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे गुस्‍से से आग-बबूला हो चुके हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कथित "आपरेशन टाइगर" को लेकर ठाकरे की बौखलाहट इतनी बढ़ चुकी है कि उन्‍होंने सी महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे और भाजपा को खुलेआम धमकी दे डाली है।

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारियों और नेताओं के शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर सीधे धमकी देते हुए कहा अगर अब आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे तो हम आपका सिंर तोड़ देंगे!

Uddhav Thackeray

बता दें महाराष्‍ट्र में आज शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के कई पदाधिकारी शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। और दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ठाकरे गुट के सांसदों और दिग्गज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए ऑपरेशन टाइगर चलाया है और ठाकरे के सात सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर एक बार फिर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की बीच जमकर तनातनी बढ़ गई है।

ऑपरेशन टाइगर पर एकनाथ शिंदे ने किया ये दावा

बता दें महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को ऑपरेशन टाइगर के दावों पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा किमहाराष्‍ट्र चुनाव में उन्‍हें 440 वॉल्‍ट का झटका लगा है जिससे वो अभी उबर नहीं पाएं हैं। उन्‍होंनें कहा शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता है, उसके लिए शेर का कलेआ होना चाहिए। मेरे काम से प्रभावित होकर मुझे मिलने आते रहते हैं। इसे रजानीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

ये तो ट्रेलर है, पिक्‍चर अभी बाकी है

शिंदे ने कहा जब मैं सीएम था तब भी मेरे आवास वर्षा के दरवाजे हर किसी के लिए खुले थे, आज भी हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। इसके साथ ही शिंदे ने मुस्‍कुराते हुए कहा ये तो ट्रेलर है, पिक्‍चर अभी बाकी है।

क्‍या सच में ठाकरे की पार्टी में हो गई है टूट?

एकनाथ शिंदे ने ये भी बताया कि भिवंडी, कल्‍याण और ठाण से उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी के कई पदाधिकारी आज ही हमारी शिवसेना पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने कहा लोगों को हम पर भरोसा है। शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना तंज कसा जो लोग घर पर बैठे ेहै वो अपने घर ही रहें, वो जब हारत हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+