Maharashtra Diwali scheme: दाल, सूजी,तेल...1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों को शिंदे सरकार देगी दिवाली पैकेज

Maharashtra Diwali scheme: दाल, सूजी,तेल...1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों को शिंदे सरकार देगी दिवाली पैकेज

Maharashtra Diwali package scheme: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए दिवाली पैकेज स्कीम की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी कर कहा कि राज्य के 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए दिवाली पैकेज योजना के लिए 513 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। महाराष्ट्र दिवाली पैकेज योजना के तहत राज्य में राशन कार्ड धारकों को 100 रुपये के किराने के सामान का पैकेज दिया जाएगा।

Maharashtra Diwali scheme

इस 100 रुपये के किराने के सामान का पैकेज में 1 किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल दी जाएगी। एकनाथ शिंदे कैबिनेट के फैसले के मुताबिक किराना का पैकेज केवल एक महीने के लिए दिया जाएगा। वहीं इन पैकेजों का वितरण सिर्फ e-POS सिस्टम वाली दुकानों से होगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कर्मियों को बैंकों से होम लोन की सुविधा लेने की अनुमति देने का भी फैसला किया गया है। बता दें कि शुरुआत में 10 अप्रैल 2016 को लागू किए गए इस फैसले को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें पांच हजार से अधिक कर्मियों ने बैंकों से होम लोन लेने का विकल्प चुना था।

Maharashtra Diwali scheme

हालांकि, इस साल जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार द्वारा निर्णय को पलट दिया गया था। जिसकी वजह से सात हजार से अधिक लंबित आवेदनों के साथ सरकारी खजाने से होम लोन की मांग की गई थी।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने गुरुवार को सीएम शिंदे से उक्त योजना को रद्द करने के लिए कहा था। इस संबंध में अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र के सीएम को पत्र लिखा था। दूसरी ओर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि राज्य सरकार को इसके बजाय राशन कार्ड धारकों के खाते में 3,000 रुपये हस्तांतरित करने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+