कौन हैं Designer Aniksha? क्या है अमृता फडणवीस को रिश्वत देने के मामले की पूरी कहानी?
Designer Aniksha, अमृता फडणवीस ने मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अनिक्षा मेरे आवास पर भी आई थी।

Devendra Fadnavis Wife Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक फैशन डिजाइनर पर रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। अमृता ने फैशन डिजाइनर पर 1 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। इस फैशन डिजाइनर का नाम अनिक्षा जयसिंघानी है। अमृता ने आरोप लगाया कि एक क्रिमिनल मामले में महिला ने उन्हें 1 करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश की। इस केस में अनिक्षा के पिता आरोपी हैं।
अमृता फडणवीस ने बीती 20 फरवरी को मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। दर्ज एफआईआर में अनिक्षा जयसिंघानी की लेकर डीटेल दी गई हैं। शिकायत में कहा गया है कि, अनिक्षा 16 महीने से अमृता फडणवीस के संपर्क में थीं और उनके आवास पर आई थीं। आरोपी अनिक्षा ने अमृता को बताया था कि उनकी मां नहीं हैं और घर चलाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

फैशन डिजाइनर है अनिक्षा
अनिक्षा कपड़े, जूलरी और जूते की डिजाइनर हैं। उन्होंने मुझसे पब्लिक इवेंट्स में उसके डिज़ाइन किए गए प्रोडक्ट्स पहनने का निवेदन किया था। उनकी स्थिति को देखते हुए मुझे अनिक्षा से सहानुभूति हुई और मैं मान गई। मैं उनकी मदद के लिए तैयार हो गईं। अमृता का दावा है कि अनीक्षा उन्हें बताया था कि उसके पिता के कुछ सट्टेबाजों से संबंध थे, वह पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहे थे।

अनिक्षा के पिता कई मामलों में फरार चल रहे हैं
अमृता फडणवीस का कहना है कि, अनिक्षा ने मुझसे कहा कि वो पुलिस को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देकर या उनके खिलाफ कार्रवाई न करने का निर्देश देकर उन सट्टेबाजों से पैसा कमा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिक्षा जयसिंघानी कई बार अमृता फडणवीस के आवास पर आ चुकी है। अनिक्षा के पिता का नाम अनिल जयसिंघानी है। अनिल कई मामलों में फरार चल रहा है और उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। 2015-16 में उनकी बेटी अमृता से मिलती थी।

फोन पर अनिक्षा ने दी थी करियर खत्म करने की धमकी
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अनिक्षा जयसिंघानी ने 2021 में फिर से अमृता से यह कहकर मिलना शुरू किया था कि, वह एक डिजाइनर हैं। फडणवीस का दावा है कि, उसने कई कहानियां सुनाकर अमृता का विश्वास जीता था। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 18 और 19 फरवरी को अनिक्षा ने एक अज्ञात फोन नंबर से अमृता को वीडियो क्लिप्स, वॉयस नोट्स और कई मैसेज भेजे। अमृता का दावा है कि, उसने मुझे मेरा राजनीतिक करियर तक खराब करने की धमकी दी है।

डिप्टी सीएम का दावा पहले कपड़े ऑफर किए फिर 1 करोड़ की रिश्वत
उपमुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि अनिल जयसिंघानी की बेटी ने अमृता को कुछ डिजाइनर कपड़े भी ऑफर किए थे। जिसके बाद अनिक्षा ने अमृता से कहा था कि वह उनके पिता के खिलाफ चल रहे मामलों में मदद करें। इसके बदले में उसने मेरी पत्नी को 1 करोड़ की घूस ऑफर की थी, लेकिन मेरी पत्नी ने मना कर दिया। पुलिस ने अनीक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (B) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी कश्मीर में तिरंगा फहरा सके, क्योंकि PM मोदी ने धारा-370 खत्म कर दिया', बोले देवेंद्र फडणवीस












Click it and Unblock the Notifications