'राहुल गांधी कश्मीर में तिरंगा फहरा सके, क्योंकि PM मोदी ने धारा-370 खत्म कर दिया', बोले देवेंद्र फडणवीस
न्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर गए और तिरंगा फहराया। वह कांग्रेस शासन के दौरान ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि यह तभी संभव हुआ जब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को खत्म कर दिया।

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी ने कश्मीर में तिरंगा फहराया। भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति जम्मू-कश्मीर में हुई थी। इस दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के एक कार्यक्रम में इसको लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर गए और तिरंगा फहराया। वह कांग्रेस शासन के दौरान ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि यह तभी संभव हुआ जब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को खत्म कर दिया।
बता दें कि रविवार 29 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची थी, श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर दोपहर 12 बजे राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया था। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर रहा था और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था।
Recommended Video

बता दें कि साल 1948 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी लालचौक पर तिरंगा झंडा फहराया था। पंडित नेहरू के बाद लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले राहुल गांधी दूसरे कांग्रेस नेता बन गए हैं। तिरंगा फहराने के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने राहुल और प्रियंका की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। इस दौरान आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
वहीं, शिंदे गुट वाली शिवसेना को तीर-घनुष मिलने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे गुट को बधाई देते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी बताया। "बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने वाली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना मूल शिवसेना बन गई है। उन्हें मेरा नमस्कार। हम पहले दिन से ही आश्वस्त थे क्योंकि यदि आप विभिन्न दलों पर चुनाव आयोग के पहले के आदेशों को देखें, तो वे एक जैसे फैसले थे"।
यह भी पढ़ें- विशेषाधिकार नोटिस का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दे चुके हैं लिखित जवाब- कांग्रेस महासचिव












Click it and Unblock the Notifications