बजरंग दल पर बैन! देवेंद्र फडणवीस बोले, 'देशभक्तों को बैन करके विरोधियों का साथ देगी कांग्रेस'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने बजरंग दल बैन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजरंग दल ने ऐसी कौन सी देश विरोधी गतिविधि की है। जो उन्हें बैन करने की बात कही जा रही है।

devendra fadnavis

कर्नाटक में चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। जहां कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जवाबी हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि वो बजरंग दल को बैन करके क्या देश विरोधी ताकतों का साथ देंगे।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक मोदी जी और बीजेपी के साथ है। इस देश में कौन मानेगा अगर कोई कहे कि हम बजरंग दल को बैन कर देंगे? देश की भलाई के बारे में सोचने वालों पर वे कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि बजरंग दल ने ऐसा कौन सा देश विरोधी कार्य किया है। अगर वो देश भक्तों को बैन करेंगे तो मतलब कांग्रेस देशविरोधियों का साथ देंगे। ये उन्होंने पहले भी करके दिखाया है। भारत तेरे टुकड़े होगे कहने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े देखे गए। अगर आप बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करेंगे तो सभी बजरंगी जिनके पास भगवान हनुमान का आशीर्वाद है, वे कांग्रेस को उसकी जगह दिखाएंगे।

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। वहीं, कर्नाटक में चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+