ये कहना गलत है कि 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस नहीं है, भिड़े की टिप्पणी पर बोले महाराष्ट्र DCM फडणवीस

संभाजी भिड़े की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये कहना गलत है कि 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस नहीं है।

राइट विंग लीडर संभाजी भिडे़ की विवादास्पद टिप्पणी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कहना गलत हैं कि 15 अगस्त भारत का स्वतंत्रता दिवस नहीं था। उन्होंने भिड़े के बयान को लेकर अपनी स्पष्ट बात रखी।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए जब देवेंद्र फडणवीस से भिड़े की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को राजनीतिक आजादी मिली थी। हां हम सभी के दिल में ये दर्द है कि देश विभाजित हो गया और हम अपना देश एक बार फिर से अखंड भारत के रूप में देखना चाहते हैं। जब वो दिन आएगा तब हम पूरी तरह से संतुष्ट होंगे।

Maharashtra DCM Fadnavis

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि अगर कोई कह रहा है कि 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस नहीं है तो ये बयान गलत है। ये वास्तव में हमारा स्वतंत्रता दिवस है।

फडणवीस की ये टिप्पणी दक्षिणपंथी नेता भिडे़ के एक वीडियो के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त पूर्ण स्वतंत्रता का दिन नहीं हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान का है, जिसमें वो भीड़ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि 15 अगस्त को हमे जो आजादी मिली, वो हमारी पूरी आजादी नहीं है। हमे देश के विभाजन के दुख में उस दिन उपवास रखना चाहिए।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो लोग सत्तारूढ़ गठबंधन पर सवाल उठाते हैं, उन्हें अपने पिछले कार्यों पर विचार करना चाहिए। वास्तव में चौंकाने वाली बात ये है कि एनसीपी ने भी शिंदे गुट पर सवाल उठाए हैं और बीजेपी के साथ गठबंधन करने के फैसले को विश्वासघात बताया है। जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दलबदली को राजनीति बताई जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+