सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए लीटर किया सस्ता

मुंबई, 14 जुलाई: तेल की बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित बीजेपी समर्थित एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य के लोगों को बढ़ी राहत दी है। महाराष्ट्र सरकार ने आज पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर तीन रुपए प्रति लीटर वैट में कटौती की है। महाराष्ट्र सरकार के ये फैसला आज हुई कैबिनेट की बैठक के बाद आया है। इससे पहले मई में केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों पर एक्साइड ड्यूटी कम कर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी थी।

Maharashtra cuts price of petrol, diesel by Rs 5 and Rs 3 per litre respectively

राज्य सरकार ने आज हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया गया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर तीन रुपए प्रति लीटर वैट कम करने का ऐलान किया। अभी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर मिलेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अधिकारियों से चर्चा होने के बाद पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कीमतें कम करने निर्णय आज हमारी सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि इस फैसले से सरकारी खजाने पर 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं पीसी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे सभी लोग जो 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए थे, उन्हें महाराष्ट्र सरकार पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला 2018 में लिया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे बंद कर दिया था। महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भी सभी मंजूरी दे दी गई है।

केंद्र सरकार ने करीब 1.5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था। उस समय महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+