'अग्निपथ' के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, बोले-PM-CM के लिए भी जारी होगा टेंडर?

मुंबई, 19 जून: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सशस्त्र बलों के लिए अल्पकालिक भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर आज केंद्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश के युवाओं के जीवन और महत्वाकांक्षाओं से खिलवाड़ करना गलत है। ठाकरे ने मोदी सरकार से पूछा कि, आप मुख्यमंत्री या प्रधान मंत्री के लिए निविदाएं जारी करेंगे?बता दें कि, महाराष्ट्र में अब तक इस मुद्दे पर कोई हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

maharashtra cm Uddhav Thackerays Dig On Agnipath askes Tender For PM, Chief Minister Next

शिवसेना के 56वें स्थापना दिवस पर पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि आज बहुत सारे युवा अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वे इतने क्रोधित क्यों हो गए हैं? उन्हें सड़कों पर आने के लिए किसने कहा? यदि युवाओं के पास नौकरी नहीं होगी तो केवल भगवान राम के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैंने अपनी रैली के दौरान कहा था, हमारे दिल में भगवान राम हैं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके हाथों में काम हो।

इस योजना का मजाक उड़ाते हुए ठाकरे ने कहा, "कल आप सरकार को किराए पर लेना चाहेंगे और निविदाएं लाएंगे। आप मुख्यमंत्री या प्रधान मंत्री के लिए निविदाएं जारी करेंगे? यदि आप इस तरह की चीजें चलाना चाहते हैं तो हर चीज पर भर्ती अवधारणा को लागू करें। हायर एंड फायर। यूज एंड थ्रो। ठाकरे ने सवाल किया, योजनाओं को अग्निपथ और अग्निवीर नाम क्यों दिया गया? 17 से 21 साल तक के युवा चार वर्षों बाद क्या करेंगे? संविदा पर सैनिक रखना खतरनाक है और युवाओं के जीवन एवं महत्वाकांक्षाओं से खिलवाड़ करना गलत है।

शिवसेना प्रमुख ने नोटबंदी और बाद में कृषि कानूनों का हवाला देते हुए कहा इसी तरह हड़बड़ी में देश में नोटबंदी लाई गई, लोगों ने डर से उसे पचा लिया। फिर कृषि कानून आया। सरकार को इसे वापस लेना पड़ा। वादे ऐसे करें जो पूरे किए जा सकें। दो करोड़ नौकरियां देने की बात की, लेकिन कुछ नहीं दे पाए। ऐसे में अचानक अग्निपथ ले आए। सिखाएंगे बढ़ई के काम, राज मिस्त्री के काम, दीवार रंगने के काम और नाम अग्निपथ?

ठाकरे ने सवाल किया, योजनाओं को अग्निपथ और अग्निवीर नाम क्यों दिया गया? 17 से 21 साल तक के युवा चार वर्षों बाद क्या करेंगे?'' शिवसेना प्रमुख ने कहा, ''संविदा पर सैनिक रखना खतरनाक है और युवाओं के जीवन एवं महत्वाकांक्षाओं से खिलवाड़ करना गलत है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन होने के बावजूद महाराष्ट्र शांत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+