महाराष्‍ट्र की बागडोर संभालते ही सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- "अब बदले की नहीं बदलाव की राजनीति होगी"

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कर दी है। मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद फडणवीस ने अपनी सरकार के दोनों डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मंत्रालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई, जिससे उनके शासन की औपचारिक शुरुआत हो गई।

इसके बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की और इस बात पर जोर देकर कहा कि वह अगले पांच वर्षों में महाराष्‍ट्र को एक स्थिर सरकार प्रदान करेंगे और उनके नेतृत्व में राज्य में बदले की नहीं बल्कि बदलाव की राजनीति होगी।

Devendra Fadnavis

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक में खूब उठापटक और परिवर्तन हुए। 2019 के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना का गठबंधन टूट गया जिसके बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन गठित हुआ। जिसमें सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस एक हुए।

हालांकि, 2022 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) को झटका लगा जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के भीतर विद्रोह किया और एमवीए सरकार गिर गई। भाजपा के साथ शिंदे के गठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। वहीं अब 2024 के चुनाव में महायुति गठबंधन को मिली शानदार जीत के बाद 5 दिसंबर को बतौर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्‍य की बागडोर संभाली।

कैबिनेट बंटवारे पर क्‍या बोले फडणवीस

मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने प्रेस कान्‍फ्रेंस में अपनी प्राथमिकताएं बताई, जिसमें जन-केंद्रित शासन, पारदर्शिता और तेजी से विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इसके साथ ही गृह और वित्त जैसे प्रमुख कैबिनेट विभागों के बटवारे को लेकर फडणवीस ने कहा महायुति के तीनों दल मिलकर सामूहिक रूप से इस पर निर्णय लेंगे।

एकनाथ शिंदे की नाराजगी पर बोली ये बात

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त न किए जाने पर असंतोष के बारे में अटकलों पर फडणवीस ने स्पष्ट किया कि शिंदे उनके अनुरोध पर स्वेच्छा से सरकार में शामिल हुए थे। उन्होंने टिप्पणी की "भूमिकाएं बदल सकती हैं, लेकिन फ़ोकस और दिशा वही रहेगी।"

लड़की बहन योजना की बढ़ाई धनराशि

फडणवीस ने महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना, लड़की बहन योजना को जारी रखने का ऐलान करते हुए इस योजना के तहत दी जाने वाली मासिक धनराशि बढ़ाकर 2,100 करने की योजना है। इस कदम का उद्देश्य चुनावों से पहले महायुति गठबंधन द्वारा किए गए वादे को पूरा करना है।

विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र की घोषणा की

सीएम फडणवीस ने 7 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र की घोषणा की, जिसमें 9 दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। उन्होंने इस महीने के अंत में नागपुर में होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना का भी उल्लेख किया, जो नवगठित सरकार के लिए एक सक्रिय एजेंडे का संकेत देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+