महाराष्‍ट्र CM देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की मिली धमकी, मचा हडकंप, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Devendra Fadnavis death threat: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद हडकंप मच गया है। धमकी देने वाले ने महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री कार्यालय पर हमला करने और देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी दी है।

देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्‍हाट्सअप पर आया है। इस धमकी भरे मैसेज के मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है।

Devendra Fadnavis death threat

पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्‍हाट्सप पर ये धमकी भरा संदेश पाकिस्‍तानी नंबर से भेजा गया है। जिस नंबर से ये संदेश भेजा गया है। संदेश भेजने वाले शख्‍स का नाम मलिक शाहनाज हुमायूं है।

सीएम फडणवीस की बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी भरे इस मैसेज के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मलिक शाहनाज हुमायूं के नाम पर एफआईआर दर्ज कर दी है। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।

मुंबई पुलिस ने क्‍या कहा?

मुंबई पुलिस बताया मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक पाकिस्तानी नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें खुद को मलिक शाहबाज हुमायूं रजा बताने वाले एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर हमला करने की धमकी दी थी। वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एकनाथ शिंदे को भी मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें इससे पहले दो बार महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ा देने की धमकी मिल चुकी है। एक सप्‍ताह पहले शिंदे की कार को बम से उड़ा देने की धकमी मुंबई पुलिस और मंत्रालय को मोबाइल कॉल के जरिए मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+