MPSC exam in Marathi: महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, MPSC परीक्षा मराठी में होगी

MPSC exam in Marathi: महाराष्‍ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा फैसला सुनाया है। जो मराठी लोगों के लिए होली से पहले बड़ा तोहफा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा महाराष्‍ट्र लोकसेवा आयोग एमपीएससी के जरिए राज्‍य में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं मराठी में ली जाएंगी।

बुधवार को महाराष्‍ट्र विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक मिलिंद नार्वेकर के द्वारा किए गए सवाल का उत्‍तर देते हुए ये ऐलान मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने किया। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के विधायक नार्वेकर ने कहा एग्रीकल्‍चर और इंजीनियरिेग से संबंधित परीक्षाएं केवल अंग्रेजी में ली जाती हैं, इंजीनियरिंग से जुड़ी परीक्षाएं मराठी भाषा में क्‍यों नहीं ली जाती है।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis

नार्वेकर के इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा ये परीक्षाएं पहले से ही अंग्रेजी और मराठी में आयोजित की जा रही है लेकिन कोर्ट ने कुछ केस में फैसला सुनाया है कि कुछ परीक्षाएं खासतौर पर कृषि इंजीनियरिंग से जुड़ी परीक्षाएं केवल अंग्रेजी में ही ली जानी चाहिए।

फडणवीस ने कहा जब ये मामला अदालत में पहुंचा सरकारी स्‍तर पर इस पर चर्चा हुई जिसमें ये बात निकल कर आई कि इन सब्जेक्‍ट से जुड़े पाठ्यक्रम की पुस्‍तकें मराठी भाषा में उपलब्ध नहीं है। इसदलील को स्‍वीकार किया गया है। सीएम ने खुलासा किया कि टेक्‍निकल विषयों की मराठी में पाठ्यपुस्‍तकें तैयार करवाने की कोशिश जारी है।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्‍ट्र सरसार ने ये फैसला लिया है कि भले ही वर्तमान में मराठी में पाठ्यपुस्‍तकें उपलबध ना हो लेकिन केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीतिक हमें मराठी में इंजीनियरिंग स्‍लेबल संचालित करने की अनुमति प्रदान करती हैं।

फडणवीस ने कहा महाराष्‍ट्र में इस नए नियम से उन छात्रों को लाभ मिलेगा जो एमपीएससी परीक्षा देना चाहते हैं लेकिन भाषा की बाध्‍यता के कारण उन्‍हें परेशानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+