Maharashtra: फायर ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए पहुंची महिलाओं और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज, VIDEO
मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अधिकारी ने कहा कि 3318 महिला उम्मीदवार मानदंड के अनुसार योग्य थीं। उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया था।

Maharashtra Clash between women and police: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। फायर ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए पहुंची महिलाओं और पुलिस में हाथापाई हो गई। सभी महिलाएं महिला फायर ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए पहुंची थी।
Recommended Video

मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अधिकारी ने कहा कि 3318 महिला उम्मीदवार मानदंड के अनुसार योग्य थीं। उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया था। विरोध करने वाली महिलाएं वे हैं जो देर से आईं। हम उन लोगों को अनुमति नहीं दे सकते जो सुबह 10 बजे पहुंचे जबकि समय सुबह 8 बजे था।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, दर्जनों महिला उम्मीदरवार गेट के बार विरोध कर रही हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। लाठीचार्ज के बाद उम्मीदवार इधर-उधर भागती हुई दिखाई दी। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मुंबई के दहिसर इलाके में यह घटना घटी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
करीब 60,000 उम्मीदवारों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कम हाईट के चलते बाहर निकाल दिया। इसके बाद नाराज उम्मीदवारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने महिला उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह 8 बजे पहुंचना था, लेकिन बहुत सारी महिला उम्मीदवार 10 बजे पहुंचीं। जिसकी वजह से उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
इसके बाद महिला उम्मीदवारों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। चयन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बीआरएस की बैठक, तेलंगाना के सीएम केसीआर ने बनाई खास योजना












Click it and Unblock the Notifications