Maharashtra Chunav: कांग्रेस बोली- AIMIM भाजपा की बी टीम, जो जीतने के लिए नहीं वोट काटने के लिए लड़ रही चुनाव
Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो चुका है। उममीदवारों के नामों का ऐलान राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दिया है। इस सबके बीच विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर बड़ा आरोप लगाया है।
कांग्रेस पार्टियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दावा किया है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की भारतीय जनता पार्टी की बी टीम के के रूप में काम करती है।

कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर जारी किए एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि जनता जान चुकी है कि जनता जान चुकी AIMIM भाजपा की ही B टीम है। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा आगामी महाराष्ट्र चुनाव में दोनों की मिलीभगत को करारा जवाब मिलेगा।
भाजपा के खिलाफ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही AIMIM
कांग्रेस ने दावा किया है कि AIMIM जीतने के लिए नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ वोट काटने के लिए चुनाव में खड़ी होती है। दोनों ही पार्टी के नेता धर्म के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ बयान देकर प्रचार करती है। लेकिन अब जनता जान चुकी है कि AIMIM भाजपा की टीम है।
बता दें कांग्रेस ने वनइंडिया न्यूज का भी जिक्र किया है। जिसमें AIMIM की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष गफ्फार कादरी द्वारा पार्टी पर नाराजगी जताते हुए बड़ा खुलासा किया था।
AIMIM नेता ने किया था ये खुलासा
कादरी ने AIMIM के महाराष्ट्र इकाई के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के साथ बातचीन ना होने की शिकायत की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि 'जब भी मैंने फोन किया, जलील ने मेरी कॉल का जवाब नहीं दिया। लेकिन लोग कहते हैं कि अगर फोन (भाजपा नेता) देवेंद्र फडणवीस का हो तो वह एक रिंग में ही फोन उठा लेते हैं।'
कब कादरी ने लगाया था ये आरोपबता दें ये खुलासा कादरी ने तब किया था जब ओवैसी ने महाराष्ट्र में आकर अपनी पार्टी के पांच उम्मीदवारों के नाम महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी किए थे। इस सूची में कादरी का नाम नहीं था, जो पहले औरंगाबाद (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। लिस्ट में नाम ना शामिल होन से कादरी नाराज हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications