Maharashtra BJP Candidate: देवेंद्र फडणवीस के PA सुमित वानखेड़े कौन हैं, जिनके लिए BJP ने MLA का टिकट काटा
Maharashtra BJP Candidate: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में टिकट वितरण और नामांकन का सिलसिला आज मंगलवार खत्म हो गया है। भाजपा ने उम्मीदवारों की चार की कुल सूची जारी की है, जिनमें कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए। बेटिकट विधायकों में आर्वी से दादाराव केचे भी शामिल हैं। इनकी जगह भाजपा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पीए को टिकट दिया है।
भाजपा ने नामांकन के आखिरी तिथि से एक दिन पहले 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए चार मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए। कांग्रेस से आए दो दलबदलुओं को भी टिकट दिया। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक सुमित वानखेड़े को यवतमाल जिले की आर्वी सीट से टिकट दिया गया है।

पिछली बार के चुनाव में आर्वी सीट से भाजपा के दादाराव केचे ने जीत दर्ज की थी, मगर इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। उधर, भाजपा ने पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के करीबी जितेश अंतापुरकर को डेगलुर से टिकट दिया गया है। इसी तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकुरकर को लातूर शहर से टिकट मिला है।
विधायक दादाराव केचे ने की बगावत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आर्वी सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर मौजूदा विधायक दादाराम केचे ने बगावत कर दी है। दादाराव ने भापजा प्रत्याशी के रूप में दो और निर्दलीय के रूप में एक नामांकन पत्र दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। सभी पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
मंगलवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए भाजपा ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की मीरा भाईंदर सीट से नरेंद्र लालचंदजी मेहता को मैदान उतारा है। नरेंद्र मेहता के लिए भाजपा ने विधायक गीता जैन का टिकट काट दिया। गीता जैन के अलावा उमरेड (अजा) सीट पर भाजपा ने सुधीर लक्ष्मण्णराव पारवे को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications