Maharashtra News: पुणे में पिकअप वैन और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत
Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटोरिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पुणे जिले के जुन्नार तालुका में कल्याण-नासिक राजमार्ग पर कल (रविवार) रात एक पिकअप वैन और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हुई, जिसमें में आठ लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने कहा, "अहमदनगर से कल्याण (ठाणे जिले में) की ओर जा रहा पिकअप वैन, पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास उल्टी दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। ऑटो-रिक्शा और पिकअप वाहन के चालक सेमत आठ लोगों की जान गई।''
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना कल्याण-अहमदनगर रोड पर ओटूर पुलिस थाने की सीमा के अंदर रविवार रात करीब 11.30 बजे हुई।
(खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। खबर बाद में अपडेट की जाएगी)












Click it and Unblock the Notifications