महाराष्ट्र: हाई रिस्क वाले देशों से लौटे 6 लोग कोरोना संक्रमित,जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

मुंबई, 30 नवंबर: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को एक बार फिर से दहशत में डाल दिया है। हालांकि देश में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई भी केस नहीं मिला है। इसी बीच महाराष्ट्र में हाई रिस्क वाले देशों(अफ्रीकी देश) से लौटे 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा भयंदर और पुणे में 1-1 और पिंपरी चिंचवाड़ में नाइजीरिया से लौटे 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Maharashtra 6 passengers from South Africa, other high risk nation tested positive for Covid 19

महाराष्ट्र में कई जगहों पर उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे 6 यात्री कोरोना को महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में रखा है। विभाग ने बताया कि इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और उनके कॉन्टैक्ट्स की भी ट्रेसिंग की जा रही है। ये सभी यात्री जो कि संक्रमित पाए गए हैं उनमें संक्रमण के लक्षण या तो हल्के हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं हैं।

इससे पहले सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बीवली में लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी था कि, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति को केडीएमसी के आर्ट गैलरी आइसोलेशन सेंटर केन्द्र में रखा गया है।

वहीं, इसके अलावा सोमवार को चंडीगढ़ में भी दक्षिण अफ्रीका से कुछ दिन पहले लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि अब संक्रमित शख्स के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाया गया शख्स दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को लौटा था। शख्स की उम्र 39 साल है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/oxford-university-says-there-was-no-evidence-that-vaccines-not-prevent-from-omicron-651064.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+