लोकसभा चुनाव: अजित पवार की NCP ने पहले उम्‍मीदवार की घोषणा, जानें सुनील तटकरे को रायगढ़ से क्‍यों दिया टिकट?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्‍ट्र के भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले महायुति गबठबंधन में शामिल अजित पवार के नेतृत्‍व वाली एनसीपी ने अपने पहले उम्‍मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अजित पवार ने अपनी पार्टी की ओर से जिस उम्‍मीदवार के नाम का चुनावी मैदान में उतरने का श्री गणेश किया है वो नेता सुनील तटकरे हैं। अजित पवार की एनसीपी ने सुनील तटकरे को रायगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

ajit ncp

अजित पवार की एनसीपी से तटकरे की उम्‍मीदवारी के ऐलान के बाद तटकरे को राज्‍यसभा भेजे जाने की अटकलों के साथ रायगढ़ से उनकी बेटी और महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे को टिकट दिए जानें की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

रायगढ़ लोकसभा सीट
बता दें इस बार के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट पर एनसीपी और शिवसेना यूबीटी के बीच मुकाबला होने की संभावना है। रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में राज्‍य की छह विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से दापोली और गुहागर रत्नागिरी जिले में आते हैं। तीन निर्वाचन क्षेत्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास हैं, एक-एक सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और भाजपा के पास है।

तटकरे को रायगढ़ से अजित की एनसीपी ने क्‍यों बनाया उम्‍मीदवार?
रायगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे तटकरे को चार निर्वाचन क्षेत्रों में समर्थन प्राप्त है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तटकरे को 47.49 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 4,86,968 वोट मिले थे । उन्होंने पिछले चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिवसेना यूबीटी नेता अनंत गीते को हराया था।

कौन हैं सुनील तटकरे?
महाराष्ट्र सरकार में विभिन्न मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में बतौर कैबिनेट रहे सुनील तटकरे वित्त और योजना, जल संसाधन, ऊर्जा, शहरी विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति का कार्यभार संभाल चुके हैं।

शरद पवार के करीबी थे सुनीज तटकरे

एनसीपी नेता सुनील तटकरे पहले शरद पवार के काफी करीबी थे लेकिन अजित पवार के साथ वो आ गए और अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने उन्‍हें अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+