बिल्ली का शिकार करना तेंदुए को पड़ा भारी, जैसे-तैसे बची जान, देखें Video
तेंदुए और बिल्ली का ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के जंगल का है. हालांकि, वनविभाग की टीम ने दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया है।

Maharashtra: राह चलते अगर किसी को तेंदुआ (Leopard) दिख जाए तो भला कौन नहीं डर जाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शिकारी महाशय खुद डरे-सहमे नजर आ रहे हैं, और वो भी बिल्ली के सामने, जबकि निडर बिल्ली की हरकतें देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. थोड़ा विस्तार से समझते हैं कि आखिर मामला क्या है।
बिल्ली का शिकार करना तेंदुए को पड़ा भारी
दरअसल, जिंदगी और मौत के बीच फंसे तेंदुए और बिल्ली का ये हैरतअंगेज वीडियो महाराष्ट्र के जंगल का है. शिकारी जानवर उस वक्त कुएं में जा गिरा, जब वह बिल्ली का शिकार करने के लिए उसके पीछे तूफान की गति से दौड़ रहा था. वायरल वीडियो देखने पर पता चल रहा है कि कुएं में गिरने के बाद किस तरह से दोनों जानवर जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.
बचने की कशमकश शिकार को भूल गया तेंदुआ
आदमी और या जानवर जब कहीं फंस जाता है, और सामने मौत नजर आती है, तो सबकुछ भूलकर बचने का उपाय तलाशने लगता है। यही नजारा इस वीडियो में भी देखने को मिला, जिस शिकारी जानवर की एक दहाड़ से जंगल में सन्नाटा पसर जाता है, तेंदुआ खुद को मौत के करीब पाकर बचने की कशमकश में भूल गया कि, वो यहां बिल्ली का शिकार करने आया था.
{document1}
वन विभाग की टीम ने दोनों को निकाला बाहर
कुंए में गिरने के बाद तेंदुआ पर भीगी बिल्ली वाली कहावत एकदम सही बैठ रही थी, क्योंकि वो रिएक्ट भी कुछ उसी तरह से कर रहा था, जबकि बिल्ली बचने के लिए तेंदुए से एक कदम आगे निकली, और बचने के लिए अपने ही शिकारी के ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगी। बिल्ली और तेंदुए के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वन विभाग की टीम ने कुएं से तेंदुए और बिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications