Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, महिलाओं के खाते में जल्द ट्रांसफर होंगे 1500 रुपये, KYC को लेकर भी आया अपडेट
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार के उद्देश्य से फडणवीस सरकार 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' चला रही है। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के चलते महिलाओं के खाते में दिसंबर और जनवरी की किश्त ट्रांसफर नहीं हुई हैं। इसके अलावा जिन लाभार्थी महिलाओं ने 31 दिसंबर 2025 तक केवाईआईसी अपडेट नहीं किया, उनकी नवंबर महीने की किश्त भी लटक गई हैं, जिसके कारण उनमें जबदरस्त गुस्सा है।
हालांकि इस इंतजार के बीच महाराष्ट्र की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने उन महिलाओं को ₹1500 का लाभ जारी रखने का मौका दिया है, जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया में गलत जानकारी दर्ज हो गई थी। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को नए निर्देश जारी किए हैं।

Ladki Bahin Yojana की कब मिलेगी बकाया किश्तें?
इसके साथ ही महाराष्ट्र की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना की लाभार्थी महिलाएं निधि न मिलने से जो असंतुष्ट हैं उनके लिए अच्छी खबर है कि राज्य सरकार जिला परिषद चुनावों से पहले महानगरपालिका चुनावों वाली रणनीति दोहरा सकती है। मराठी मीडिया के अनुसार सरकार 'लाडकी बहीण' खातों में ₹1500 व 90-94 हजार 'नमो शेतकरी' किसानों को केंद्र-राज्य से ₹2-2 हजार मिलाकर कुल ₹4000 मिलने की संभावना है।
Ladki Bahin Yojana की किश्तें क्यों नहीं हो रही खाते में ट्रांसफर?
'मुख्यमंत्री लाडकी बहीण' योजना ने विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं में उत्साह जगाया था। अब हजारों महिलाएं पिछले दो महीनों से किस्त न मिलने के कारण भ्रमित हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के चलते पहले आचार संहिता से भुगतान रुकने की आशंका थी। 31 दिसंबर को नवंबर की किस्त मिलने के बाद दिसंबर-जनवरी की संयुक्त राशि मकर संक्रांति पर जमा होने का दावा विफल रहा। महानगरपालिका चुनावों पर प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग का रुख किया था। आयोग ने दिसंबर की किस्त को मंजूरी दी, पर जनवरी की रोक दी।
इन लाभार्थी महिलाओं की e-KYC की टेंशन खत्म
याद रहे राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के तहत अपात्र महिलाओं को लाभ मिलने की शिकायतों के बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की थी। शुरुआत में इस प्रक्रिया में कई दिक्कतें आईं, लेकिन बाद में इसमें सुधार किया गया। फिर भी, इसकी जटिलता के कारण अनेक महिलाएं अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कर पाईं। इस कारणवश, ई-केवाईसी की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाई गई थी, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। हालांकि, सरकार के संज्ञान में यह आया है कि कुछ कारणों से ई-केवाईसी करते समय गलत विकल्प का चुनाव किया गया।
- इस समस्या के समाधान के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने अब घोषणा की है कि योजना के पात्रता मानदंडों के अनुसार, ऐसी लाभार्थी महिलाओं का क्षेत्रीय स्तर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन के दौरान गलत जानकारी को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
- मंत्री तटकरे ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं, ताकि महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता निरंतर जारी रह सके।
e-KYC में त्रुटि है तो किससे करें संपर्क?
यदि आपकी ई-केवाईसी में त्रुटि हुई है, तो अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविका से तुरंत संपर्क करें ताकि समय पर सत्यापन हो सके। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जून 2024 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिसके तहत उन्हें हर महीने ₹1500 सीधे बैंक खाते (डीबीटी) में मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications