Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना के खाते में कब ट्रांसफर होगी अगली किस्‍त? क्‍या एक साथ मिलेंगे ₹3000

Ladki Bahin Yojana: महाराष्‍ट्र सरकार लड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को नवंबर और दिसंबर महीने की किस्‍त का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नवंबर महीने की किस्त अभी तक उनके खातों में जमा नहीं हुई है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर में उन्हें नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों की किस्तें एक साथ मिल सकती हैं।

Ladki Bahin Yojana

बता दें महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव के चलते नवंबर माह की किश्‍त में देरी हो रही है। माना जा रहा था 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम के बाद 17वीं किस्‍त ट्रांसफर कर दी जाएगी लेकिन जब कि चुनाव अयोग ने 21 जिलों के नगर परिषद और नगर पंचायत स्‍थगित करके 20 दिसंबर कर दिया गया है और 21 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नवंबर माह की अगली किश्‍त के पैसे कब महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे।

कब खाते में ट्रांसफर होगी अगली किस्‍त?

खबर है कि लड़की बहिन योजना की अगल किस्‍त दिसंबर के आखिरी दो हफ्तों में, यानी आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद, जमा होने की उम्मीद है। पहले माना जा रहा था कि 10 दिसंबर को खाते में 17वीं किस्‍त ट्रांसफर हो जाएगी लेकिन निकाय चुनाव परिणाम 21 दिसंबर को आएगा तो ये भी संभव है कि योजना की किस्‍त में और देरी हो सकती है। प्रशासन का मानना है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने और कामकाज सामान्य होने के बाद ही किस्तें जारी की जाएंगी।

क्‍या खाते में ट्रांसफर होंगे 3000 हजार रुपये?

पिछले वर्ष के अनुभव से यह अटकलें और तेज हो गई हैं, जब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महिलाओं को दो महीनों की किस्तें एक साथ दी गई थीं। इस मिसाल को देखते हुए, इस बार भी 'लाडकी बहिन योजना' के तहत नवंबर और दिसंबर की किस्तें एक साथ आने की प्रबल संभावना है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस संबंध में एक आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

फटाफट केवाईसी कैसे अपडेट करें?

केवाईसी (Know Your Customer) प्रक्रिया सरकार को लाभार्थियों की पहचान और अन्य आवश्यक जानकारी सत्यापित करने में मदद करती है। यह योजना का लाभ सुचारू रूप से जारी रखने के लिए एक अनिवार्य कदम है। योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक महिलाओं को तुरंत अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा कर यह भी जांचना होगा कि उनके खाते में DBT सुविधा सक्रिय है या नहीं। इन अनिवार्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही उन्हें ₹1500 की मासिक किस्त मिल पाएगी।

केवाईसी अपडेट की अंतिम तारीख क्‍या है?

बता दें कि केवाईसी पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस समय सीमा तक यदि केवाईसी नहीं होता है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवश्यक दस्तावेज़ों और संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी संबंधित कार्यालयों या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी लाभार्थियों से इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का अनुरोध किया गया है।

लड़की बहिन योजना का क्‍या है उद्देश्‍य?

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हालांकि, अपेक्षित प्रक्रिया पूरी न करने के कारण कुछ महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना की पात्र महिलाओं की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन सूची में शामिल होने के बावजूद ई-केवाईसी अधूरा होने पर उन्हें ₹1500 की किस्त नहीं मिल पाएगी।

लड़की बहिन योजना की पात्रता क्‍या है?

योजना का लाभ उठाने के लिए कड़े पात्रता नियम हैं, जिन्हें पूरा न करने पर महिलाएँ अपात्र मानी जाएंगी। इनमें वे महिलाएँ शामिल हैं जिनके परिवार के पास पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, या जो आयकर दाता हैं। साथ ही, यदि उनके विवाह के उपरांत के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

अन्‍य योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

इसके अतिरिक्त, जो महिलाएं पहले से ही किसान सम्मान निधि, संजय गांधी निराधार योजना, श्रावणबाल सेवा राज्य निवृत्तिवेतन योजना, विधवा पेंशन योजना या वृद्धा पेंशन योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं, वे भी मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना के लिए अपात्र मानी जाएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+