बाबा सिद्धीकी की हत्या में लॉरेंस विश्नोई गैंग का है हाथ? क्या सलमान खान से गहरी दोस्ती से है कोई कनेक्शन?
Baba Siddique murder: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 12 अक्टूबर का दिन काला दिन साबित हुआ। अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की गोलियों से भूनकर मुंबई में हत्या कर दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो शूटर्स को मौके से अरेस्ट कर लिया है।
बाबा सिद्धीकी की हत्या में लॉरेंस विश्नोई गैंग की भूमिका होने के एंगल से जांच कर रही है और शूटर्स से पूछताछ कर रही है। क्योंकि दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से गहरी दोस्ती के चलते बाबा सिद्धिकी को मारा गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दिकी सलमान खान के गहरे दोस्त हैं और अक्सर दोनों खास मौकों पर साथ नजर आया करते थे।
बता दें फरवरी 2024 में ही बाबा सिद्धीकी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन की थी। जबकि कांग्रेस से बाबा छात्रा राजनीति से जुड़े हुए थे।

बाबा सिद्धिकी की हत्या के मामले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है वहीं शनिवार की रात हुई इस हत्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस पार्टी ने पोस्ट लिखी जिसमें बाबा सिद्धकी की हत्या पर दुख जताया और लिखा कि लोगों के प्रति उनकी अथक सेवा और समुदाय के प्रति उनका समर्पण याद रखा जाएगा। इस कष्ट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।












Click it and Unblock the Notifications