बदनामी या बेटे की चाहत: जन्म लेते ही बच्ची को अस्पताल के शौचालय में फेंका, कचरे में शव देख सिहर उठे लोग

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में झकझोर कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मुंबई के सायन अस्पताल में जन्म के बाद बच्ची को शौचालय के कचरे में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई है।

जानकारी मिलने पर तुरंत डॉक्टरों की टीम बच्ची की जांच की, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दी गई।

जन्म लेते ही बच्ची को अस्पताल के शौचालय के कचरे में फेंका

सायन अस्पताल के शौचालय के कचरे में बच्ची का मिला शव

सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह घटना सायन अस्पताल की है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सायन अस्पताल के शौचालय के कचरे में एक बच्ची का शव बरामद हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चला पता

इसकी जानकारी तुरंत डॉक्टरों को दी गई। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची की मौत हो गई है। हमने मामला दर्ज क जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेटे की चाह में बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया या अनचाहे गर्भ संबंधित कोई कारण है।

जांच के बाद उठ रहे सवालों से हटेगा पर्दा

दूसरा कारण अविवाहित महिला का भी हो सकता है। समाज की बदनामी के चलते नवजात को शौचालय में फेंक दिया हो। या फिर जिन्हें बेटी की चाहत नहीं हो, इन सवालों का पर्दा तो पुलिस जांच से ही उठेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Satna News: घर में असुरक्षित प्रसव करना सास ससुर को पड़ा महंगा, बहूं और नवजात बच्ची की मौत के बाद गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+