India Got Latent Row: यूट्यूबर समय रैना की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा दूसरा समन
India Got Latent Row: यूट्यूबर समय रैना को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड के दौरान की गई विवादास्पद टिप्पणियों के लिए महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग दूसरा समन जारी कर दिया है। साइबर विभाग ये कदम समरैना के 18 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहले से तय सत्र से अनुपस्थित रहने के बाद उठाया गया है।
गुरुवार को साइबर विभाग ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी कि रैना को उनके बयान की रिकॉर्डिंग के लिए वो उपस्थित रहे ये सुनिश्चित करने के लिए उन्हें ये समन भेजा जा रहा है।

बता दें रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से अनुरोध किया था कि उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपना बयान दर्ज करने की अनुमति दी जाए, उन्होंने हवाला दिया कि वह वर्तमान समय में वो अमेरिका में हैं और कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 17 मार्च से पहले वो भारत नहीं लौट पाएंगे। लेकिन साइबर विभाग ने उनके इस अनुरोध को अस्वीकार करते हुए कहा है कि उन्हें अपना बयान देने के लिए विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।
रैना द्वारा अपने बयान के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अनुरोध करने के बावजूद, महाराष्ट्र साइबर विभाग ने व्यक्तिगत रूप से गवाही पर जोर दिया है।
बता दें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट बनकर पहुंचे थे लेकिन अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी में माता-पिता को लेकर अनुचित टिप्पणी की जिसके बाद वो विवादों में घिर गए और आक्रोश फैल गया। इसके बाद अल्लाहबादिया, समय रैना, कॉमेडियन अपूर्व मखीजा और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के आयोजकों के खिलाफ कई केस दर्ज हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 18 फरवरी को की और शो में अल्लाहबादिया की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा इससे उनकी विकृत मानसिकता का पता चलता है। कोर्ट ने ये भी कहा अल्हाबादिया का बयान ना केवल मां-बाप और बेटियों को आहत पहुंचाने वाला है बल्कि ये पूरे समाज को आहत करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications