'हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े उसी पाकिस्तान के साथ खेल क्यों?', IND-PAK मैच पर भड़की उद्धव की शिवसेना
IND-PAK T20 WC match: टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ किसी भी तरह का मैच नहीं खेलना चाहिए।
दुबे ने भावनात्मक अंदाज में कहा, "जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो खून और खेल भी साथ नहीं बह सकते।" उनका इशारा भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों की ओर था।

भारत का पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेल रहा है?
आनंद दुबे ने मौजूदा मैचों के आयोजन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी हालात तनावपूर्ण हैं, तो ऐसे मुकाबले क्यों आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मैचों के पीछे आर्थिक हित हो सकते हैं और पूछा कि क्या यह केवल कमाई का जरिया बन गया है। दुबे ने कहा दो कौड़ी का भिखारी देश कटोरा लेकर घूम रहा है और जब उसको लगता है कि इस मैच को न खेलने से हमारे पैसे को नुकसान होंगे तो फिर वो खेलता है और हम एकदम मूकदर्शक बनकर बैठे हैं।

शिवसेना यूटीबी नेता ने बीसीसीआई और आईसीसी पर साधा निशाना
दुबे ने भारतीय क्रिकेट प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) और International Cricket Council (आईसीसी) की भूमिका क्या है। उन्होंने विशेष रूप से आईसीसी के चेयरमैन Jay Shah का नाम लेते हुए पूछा कि इस मसले पर उनका रुख क्या है।
भारतीय क्रिकेट प्रशासन पर निशाना साधते हुए पूछा, "मतलब हम उसके हिसाब से चलेंगे? वो कहेगा कि नहीं खेलेंगे तो हम चुप हो जाएंगे। वो कहेगा कि खेलेंगे तो खुश हो जाएंगे। ये बीसीसीआई क्या कर रही है। आईसीसी का जय शाह क्या कर रहा है?"
"बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ही क्यों?"
दुबे ने स्पष्ट किया कि वे खेल के विरोधी नहीं हैं। भारत दुनिया की कई टीमों-यूएई, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल-के साथ मुकाबले करता है और इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनका सवाल था कि "बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ही क्यों?"
हमारी माताओं और बहनों की सिंदूर उजाड़े और हम उनके साथ मैच खेलें।
शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता ने भावनात्मक अपील करते हुए सवाल किया, "एक तरफ वो हम पर हमले करे, हमारी माताओं और बहनों की सिंदूर उजाड़े और हम उनके साथ मैच खेलें।" आनंद दुबे ने पाकिस्तान को 'आतंकपरस्त देश' करार दिया और कहा कि हमें उससे कोई संबंध नहीं रखने चाहिए।
अपनी बात जारी रखते हुए दुबे ने कहा, "पाकिस्तान एक आतंकपरस्त देश है। उसके साथ किसी भी प्रकार का मैच हमें नहीं खेलना चाहिए। फिर भी ये मैच हो रहा है तो ठीक है। भारत के लोग बीसीसीआई से पूछेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे आर्थिक लाभ मिलता है। दुबे के अनुसार, भारत की टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत तय है, लेकिन ऐसे मैचों का कोई वास्तविक लाभ नहीं है।
शिवसेना के पुराने रुख की याद
दुबे ने शिवसेना के पुराने रुख का भी जिक्र किया, जब पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ विरोध स्वरूप पिच खोदने जैसे कदम उठाती थी। उन्होंने कहा कि अब कानून-व्यवस्था के चलते ऐसा संभव नहीं है, लेकिन विरोध दर्ज कराना उनका अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications