Mumbai Weather: अरब सागर में हलचल का दिखने लगा असर, आसमानी आफत से त्राहिमाम मुंबई

IMD Weather Alert Mumbai: भारत में इस साल मानसून ने काफी हैरान किया है। अब जाते हुए मानसून भी तबाही मचा रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव और अरब सागर में हो रही हलचल का असर पूर्व से पश्चिम तक दिख रहा है। कोलकाता बारिश से बेहाल है और शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के लिए इन सभी जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बारिश की वजह से मंगलवार को ही जनजीवन बेहाल नजर आ रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर दबाव बन रहा है और अरब सागर में हो रही हलचल की वजह से बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर बंगाल के अलावा झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों पर भी पड़ रहा है।

IMD Weather mumbai

Mumbai में भारी बारिश का अलर्ट, जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक इन चारों क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और भारी वर्षा की संभावना है। मंगलवार को हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। पवई, मुलंड समेत कई इलाकों में भारी जलजमाव की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई है। शहर का परिवहन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: हर स्टेशन पर तीन मिनट में लोकल ट्रेन! हाई-फ़्रीक्वेंसी के लिए रेलवे का क्‍या है ये प्‍लान

मुंबई में मंगलवार को बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लोगों से घर से निकलते हुए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई थी। कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 24 से 25 सितंबर के बीच बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। लोगों से शहर के बाहरी इलाकों में ड्राइविंग करते हुए एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: नरीमन पॉइंट से वर्ली अब पहुंचेंगे 35 मिनट में, 33 किमी. की यात्रा में लगेंगे सिर्फ 70 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+